एक्सप्लोरर

मायावती के फैसले पर RLD बोली- 'अपनी पार्टी को खत्म करके कर रहीं INDIA गठबंधन की मदद'

Lok Sabha Election 2024: बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को दोनों अहम पदों से हटा दिया है, उनके इस फैसले को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, जिस पर रालोद ने प्रतिक्रिया दी है.

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपने उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर से हटा दिया है. बसपा सुप्रीमो के इस फ़ैसले के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, जिसे लेकर अब राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बसपा सुप्रीमो को इंडिया गठबंधन की अप्रत्यक्ष रूप से मदद करने का आरोप लगाया. 

रालोद नेता ने कहा कि आकाश आनंद से युवा कनेक्ट करने लगे थे लेकिन मायावती ने उन्हें सभी पदों से हटाकर अपरिपक्व फ़ैसला लिया है. उन्होंने कहा कि मायावती अपनी ही पार्टी को ख़त्म करके परोक्ष रूप से इंडिया गठबंधन की मदद कर रही है. 

मायावती पर लगाया इंडिया अलाइंस की मदद का आरोप
रोहित अग्रवाल ने एक्स पर लिखा, "आकाश आनंद द्वारा निरंतर संघर्ष किया जा रहा था, वह अपनी पार्टी के हित में काम कर रहे थे. युवा है और युवा उनसे अपने आप को कनेक्ट भी कर रहा था. बहुजन समाज को एक नया संघर्ष शील और जुझारू नेता मिलने जा रहा था परंतु बहन जी द्वारा लिया गया निर्णय स्वयं में अपरिपक्व है. ऐसा लगता है जैसे बहन जी अप्रत्यक्ष रूप से अपनी पार्टी को खत्म करके इंडिया गठबंधन की मदद कर रही है."

आकाश आनंद ने पहले और दूसरे चरण में जमकर चुनाव प्रचार किया था. उनके आक्रामक अंदाज को लोग पसंद कर रहे थे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर तीखे प्रहार किए थे. माना जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो उनके इसी तरह के भाषणों से नाराज बताई जा रही थी. जिसके बाद उन्होंने आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया. 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा, बसपा एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है. इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है. इसी क्रम में आकाश आनन्द को नेशनल कोओर्डिनेटर व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, किन्तु पार्टी व मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता (maturity) आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है. 

इलाहाबाद और फूलपुर सीट पर 30 से ज्यादा उम्मीदवारों के नामांकन रद्द, अब इनके बीच होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget