एक्सप्लोरर

Upendra Singh Rawat News: कथित वीडियो मामले में सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा- कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा

Barabanki MP MMS: बाराबंकी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने दावा किया है कि यह वीडियो एआई से बना है.

Barabanki MP Video News: उत्तर प्रदेश स्थित बाराबंकी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कथित वीडियो मामले में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जब तक मैं निर्दोष साबित नहीं हो जाता तब तक कोई चुनाव नहीं लडूंगा. वायरल वीडियो के मामले में सांसद उपेंद्र सिंह रावत की आई प्रतिक्रिया पहली आई है. बाराबंकी से भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पहली प्रतिक्रिया दी. सांसद ने वायरल वीडियो को  एडिटेड बताया और कहा कि यह  DeepFake AI तकनीक द्वारा जेनरेटेड है. सांसद ने निर्दोष साबित होने तक सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव न लड़ने का एलान किया है.

रावत ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- मेरा एक एडिटेड वीडियो वायरल किया जा रहा है जो DeepFake AI तकनीक द्वारा जेनरेटेड है, जिसकी FIR मैंने दर्ज करा दी है,इसके संदर्भ में मैंने मा॰ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से निवेदन किया है कि इसकी जाँच करवायी जाये. जबतक मैं निर्दोष साबित नहीं होता सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लड़ूँगा

यूपी में निषाद पार्टी ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, अब इस सीट पर ठोंका दावा

सांसद ने लगाया आरोप
इससे पहले कोतवाली थाना प्रभारी आदित्य त्रिपाठी ने बताया था कि सांसद के निजी सचिव दिनेश चंद्र रावत की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि बीजेपी उम्मीदवार घोषित होने के बाद कुछ लोगों ने सांसद की छवि खराब करने के लिए उनके साथ छेड़छाड़ कर बनाया गया आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक कर दिया है. 

पुलिस सूत्रों ने बताया था कि ऑनलाइन प्रसारित वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम उपेन्द्र सिंह रावत बताया जा रहा है. सांसद ने कहा था कि जैसे ही मुझे बाराबंकी से पार्टी का टिकट मिला, मेरे विरोधियों ने यह हरकत की और दावा किया कि वीडियो पूरी तरह से छेड़छाड़ किया गया है. 

उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने तत्कालीन सांसद प्रियंका सिंह रावत का टिकट काटकर उपेंद्र सिंह रावत को अपना उम्मीदवार बनाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र

वीडियोज

Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget