एक्सप्लोरर

UP Politics: नगीना में अखिलेश-चंद्रशेखर आजाद की जंग के बीच मायावती ने चला बड़ा दांव! दिलचस्प हुई लड़ाई

UP Lok Sabha Chunav 2024: यूपी की नगीना सीट को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा दांव चल दिया है. बसपा इस सीट पर मजबूत प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं. वहीं चंद्रशेखर भी यहां चुनाव लड़ रहे हैं.

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की नगीना सीट इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद ने इस सीट से पहले ही चुनाव लड़ने का एलान कर दिया था और अब बहुजन समाज पार्टी ने इस सीट पर ऐसी चाल चली है सब हैरान रह गए हैं. मायावती ने यहां से मौजूदा सांसद गिरीश जाटव को बुलंदशहर का टिकट दे दिया है, जिसके बाद कयास लग रहे हैं कि मायावती यहां किसी और मजबूत चेहरे को उतारने की तैयारी कर रही है. 

नगीना सीट से 2019 में सपा-बसपा गठबंधन की ओर से गिरीश जाटव चुनाव जीते थे, लेकिन अब मायावती ने एंटी इनकंबेंसी की डर से इस सीट पर अपने प्रत्याशी का बदलने का फैसला लिया है. गिरीश जाटव को बसपा ने बुलंदशहर से प्रत्याशी बना दिया है. 

नगीना सीट पर दिलचस्प होगी लड़ाई
बसपा जल्द ही नगीना सीट पर किसी मजबूत प्रत्याशी को उतार सकती है. इधर सपा से बातचीत टूटने के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने भी अकेले ही चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. जबकि सपा की ओर से मनोज कुमार और बीजेपी ने नटहौर से विधायक ओम कुमार को टिकट दिया है. 

नगीना सीट इन दिनों सपा और चंद्रशेखर के बीच खींचतान को लेकर सुर्खियों में हैं. चंद्रशेखर आज़ाद ने पहले इस सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया था. उनकी समाजवादी पार्टी से बातचीत भी चल रही थी. माना जा रहा था कि सपा उन्हें इंडिया गठबंधन में शामिल कर नगीना सीट से चुनाव लड़ा सकती हैं लेकिन, आखिर वक्त में वार्ता टूट गई. 

सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव चाहते थे कि चंद्रशेखर सपा से सिंबल पर चुनाव लड़ें लेकिन वो अपनी ही पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहते थे. जिसके बाद चंद्रशेखर आजाद भड़क गए. उन्होंने अकेले ही चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. यही नहीं वो पश्चिमी यूपी की उन सीटों पर भी अपने प्रत्याशी उतारेंगे जहां उनकी पार्टी बेहतर स्थिति में हैं. ऐसे में सपा की मुश्किलें बढ़ना तय हैं. 

BJP Candidate List: रायबरेली और मैनपुरी से BJP के इन नेताओं का नाम फाइनल? कैसरगंज सीट पर बना खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी नेता की बेटी ने CJP का किया समर्थन, प्रधान के इस्तीफे पर सवाल
बीजेपी नेता की बेटी ने CJP का किया समर्थन, प्रधान के इस्तीफे पर सवाल
अमेठी में 4 दिन से लापता महिला का शव मिला, जबरन ले गए थे नंद-नंदोई
अमेठी में 4 दिन से लापता महिला का शव मिला, जबरन ले गए थे नंद-नंदोई
उत्तराखंड सरकार ला सकती है नई EV नीति, इन वाहनों पर मिलेगी सब्सिडी
उत्तराखंड सरकार ला सकती है नई EV नीति, इन वाहनों पर मिलेगी सब्सिडी
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद, DM-SP ने दी अहम जानकारी
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद, DM-SP ने दी अहम जानकारी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget