एक्सप्लोरर

RLD में शामिल हुए मलूक नागर तो समाजवादी पार्टी को कहा- थैंक्स, BSP का भी जताया आभार

Lok Sabha Election 2024: मलूक नागर ने रालोद में शामिल होने के बाद कहा, मैंने हमेशा जब भी जरुरत हुई तो बहनजी के सामने भी जयंत चौधरी की तारीफ की और संसद में भी तमाम मुद्दों को उठाया.

Lok Sabha Election 2024: यूपी की बिजनौर सीट से लोकसभा सांसद मलूक नागर ने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया, जिसके कुछ ही घटों बाद वो राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए. दिल्ली में जयंत चौधरी की मौजूदगी में उन्होंने रालोद की सदस्यता ग्रहण की, इस मौके पर मलूक नागर ने कहा कि रालोद हमेशा से ही गरीबों, दलितों और मजलूमों की लड़ाई लड़ती आई है.  

रालोद में शामिल होने के बाद मलूक नागर ने कहा, मैंने बिना किसी शर्त के रालोद के साथ देश के लिए काम करने की इच्छा जताई थी. जिसके जयंत चौधरी जी ने स्वीकार कर लिया. मलूक नागर ने इस दौरान सपा और बसपा को भी आभार जताया और कहा कि जब मैं सांसद बना तो रालोद, समाजवादी पार्टी और बसपा ने इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी.  जयंत जी ने उसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी.

बसपा से इस्तीफे पर बोले मलूक नागर
मलूक नागर ने कहा कि मैंने हमेशा पार्टी से ऊपर उठकर संसद में मुद्दे उठाए हैं. ये पहली बार है कि जब हम न तो विधायकी का चुनाव लड़े है और न ही सांसदी के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं देश के लिए काम करने कि लिए रालोद के साथ जुड़ा हूं.

इससे पहले बसपा से इस्तीफा देने के बाद मलूक नागर ने कहा था कि हमने कई बार कड़वे घूंट भी भरे हैं. एमएलए नहीं लड़ाया गया चुप रहे..सांसद नहीं लड़ाया गया चुप रहे..स्टार प्रचारकों में भी नहीं डाला गया चुप रहे.. लेकिन, देश के लिए काम करना चाहते हैं देश के लोगों के लिए काम करना चाहते हैं, इसलिए आज मजबूरी में पार्टी छोड़ने पड़ रही है. 

मलूक नागर ने 2019 लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा और रालोद गठबंधन से चुनाव लड़ा था. मोदी लहर में भी उन्होंने बिजनौर लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी. मलूक नागर यूपी के सबसे अमीर सांसदों में आते हैं. संसद में भी वो काफी सक्रिय रहते हैं.  

मलूक नागर के रालोद में शामिल होने पर जयंत चौधरी ने का कि रालोद अकेली ऐसी पार्टी है जो अल्पसंख्यक और दलितों के लिए काम करती है. इस देश में अल्पसंख्यक की बात करना गुनाह नहीं है. राष्ट्र की नीतियों में पिछड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए उन्हें फोकस में लाना चाहिए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget