एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर को लेकर दारा सिंह चौहान का दावा, बताया- पूर्वांचल में पड़ेगा कितना असर?

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा के एनडीए में शामिल होने के बाद माना जा रहा है कि इससे गठबंधन को काफी मजबूती मिलेगी, इन दावों पर दारा सिंह चौहान ने खुलकर अपनी राय रखी है.

Ghosi Bypoll: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने दारा सिंह चौहान के नाम पर मुहर लगा दी है. वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह पर भरोसा जताया है. जिसके बाद इस सीट पर एक बार फिर से सपा और बीजेपी के बीच घमासान देखने को मिलेगा. पिछले दिनों दारा सिंह चौहान समाजवादी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे, उनके साथ ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा भी एनडीए में शामिल हो गई थी. माना जा रहा है कि राजभर के आने से एनडीए को पूर्वांचल में काफी मजबूती मिलेगी. इन दावों को लेकर दारा सिंह चौहान ने भी खुलकर बात की. 

बीजेपी नेता दारा सिंह चौहान ने दावा किया है ओम प्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने के बाद बीजेपी गठबंधन को बहुत ताकत मिली हैं. उन्होंने कहा कि उनके आने से हमें बहुत फायदा होगा. सुभासपा के एनडीए में आने से आज पूर्वांचल में एक लहर सी चल पड़ी है. दारा सिंह चौहान ने दावा किया कि पूर्वांचल में जिस तरह से निषाद पार्टी के डॉ संजय निषाद हैं, अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल हमारे साथ हैं और अब राजभर भी एनडीए में शामिल हो गए तो बीजेपी की ताकत और बड़ी हो गई है. 

सपा छोड़ने पर क्या बोले दारा सिंह चौहान

बीजेपी नेता ने कहा कि इन सभी दलों के एनडीए के साथ आने के बाद हम ये कह सकते हैं कि देश के सबसे बड़े सूबे जहां सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें आती हैं वहां की 80 की 80 सीटों पर सबसे ज्यादा मत हासिल कर एनडीए की जीत होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. इस दौरान जब दारा सिंह चौहान से सपा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सपा में हमारी कोई पूछ नहीं थी और न ही कोई पहचान बची थी. आज  प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में राज्य का चौतरफा विकास हो रहा है. 

2024 को लेकर कर दिया दावा

दारा सिंह चौहान ने कहा कि सपा में जाने के बाद यहां के लोगों को लगने लगा था कि क्षेत्र की विकास यात्रा रुक गई है. ऐसे में यहां के लोगों के चौतरफा विकास और सम्मान के लिए, जैसे बीजेपी ने कई सालों तक परिवार की तरह हमें सम्मान दिया है, उसे मैं दिल से निकाल नहीं पाया. मेरे क्षेत्र की जनता भी कहती है कि योगी जी के नेतृत्व में विकास हो रही है. कहीं कोई दंगा या फसाद नहीं है. ये सम्मान हमें सपा में नहीं मिल पा रहा था. 

दारा सिंह चौहान ने कहा कि आज बीजेपी बहुत मजबूत है. हम आज और आने वाले समय 2027 में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे. बीजेपी के विकास से प्रभावित होकर ही वो बीजेपी में फिर से शामिल हुए हैं. बीजेपी नेता ने दावा किया कि 2024 में पीएम मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे, उन्हें दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती.

Akshay Kumar: अभिनेता अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिलने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे UP चुनाव! बोले- 'अब सीधा CM पद की शपथ लूंगा'
अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे UP चुनाव! बोले- 'अब सीधा CM पद की शपथ लूंगा'
बाबरी मस्जिद पर हुमायूं कबीर के ऐलान से भड़के मौलाना रजवी, बोले- फैसला वापस लें
बाबरी मस्जिद पर हुमायूं कबीर के ऐलान से भड़के मौलाना रजवी, बोले- फैसला वापस लें
यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
Dark Mehndi Color: हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
Embed widget