एक्सप्लोरर

Akshay Kumar: अभिनेता अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिलने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

Acharya Pramod Krishnam: फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिल गई है. एक्टर ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी, जिस पर आचार्य प्रमोद कृष्णम की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Akshay Kumar Got Indian Citizenship: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को भारत की नागरिकता (Indian Citizenship) मिल गई है, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज अक्षय कुमार ने अपने फैंस के साथ इस खुशखबरी को साझा किया है, जिसे लेकर अब आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने अभिनेता को भारत की नागरिकता मिलने पर बधाई दी और कहा कि आजादी के अमृतकाल में स्वतंत्रता दिवस के इस खास अवसर पर भारत की नागरिकता मिलने पर शुभकामनाएं.

दरअसल, अभिनेता अक्षय कुमार ने अब से थोड़ी देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी कि उन्हें भारत की नागरिकता मिल गई है. इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने गृह मंत्रालय की ओर से मिले नागरिकता प्रमाण पत्र की भी एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, 'दिल और नागरिकता दोनों हिन्दुस्तानी.. स्वतंत्रता दिवस की सभी को बहुत शुभकामनाएं... जय हिंद.'

अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिलने पर उनके फैंस खुशी जता रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं तो वहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी अक्षय कुमार को इसकी बधाई दी है. उन्होंने कहा, 'आज़ादी के “अमृत काल” के स्वतंत्रता दिवस की मधुर बेला पर, फ़िल्म स्टार अक्षय कुमार को “भारतीय” नागरिकता मिलने पर हार्दिक बधाई.'

दरअसल, फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के पास अभी तक कनाडा की नागरिकता थी. सालों से फिल्म इंडस्ट्री में रहने और भारत की फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने के बावजूद उन्होंने भारतीय नागरिकता नहीं ली थी, जिसकी वजह से अक्सर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता था. यही नहीं कई बार लोग उन्हें 'कैनेडियन कुमार' तक कहकर ट्रोल करते थे और ये तक कहते थे कि आप भारत में काम करते हैं लेकिन आपके पास भारत की नागरिकता तक नहीं है. 

खबरों की मानें तो अक्षय कुमार काफी समय से भारत की नागरिकता लेने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें भारत की नागरिकता मिल गई है. अब से अक्षय कुमार भारत देश के नागरिक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
रक्षामंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, 'विपक्ष से सवाल तो पूछ रहे हैं लेकिन...'
रक्षामंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, 'विपक्ष से सवाल तो पूछ रहे हैं लेकिन...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget