एक्सप्लोरर

कांग्रेस में जाने की अटकलें, BJP और सीएम योगी के गए करीब, अब मायावती ने जताया भरोसा

Lok Sabha Elections 2024: बसपा सुप्रीमो मायावती ने जौनपुर सीट से धनंजय सिंह की पत्नी का टिकट काट दिया है. उनकी जगह बसपा ने सांसद श्याम सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है.

Shyam Singh Yadav Biography: बहुजन समाज पार्टी ने यूपी की जौनपुर लोकसभा सीट से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी का टिकट काटकर सांसद श्याम सिंह यादव को दे दिया है. जिसके बाद जौनपुर की सियासत गरमा गई है. आज दोपहर तक उन्हें पार्टी का सिंबल मिलने की उम्मीद है. जिसके बाद वो जौनपुर से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

बसपा से टिकट मिलने के बाद श्याम सिंह यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती को धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे नाज़ुक समय में बहनजी ने उन पर भरोसा जताया है. वो काफी खुश हैं. उन्होंने दावा किया कि वो जनपद की जनता के साथ हमेशा खड़े रहे हैं. श्याम सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने टिकट के लिए किसी तरह की सिफारिश नहीं की थी, देर रात बहनजी का फोन आया तो मैंने हामी भर दी. 

श्याम सिंह यादव साल 2019 में बसपा के टिकट से जौनपुर सीट से सांसद बने थे. हालांकि इसके बाद उनकी कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस के साथ नज़दीकियां भी देखने को मिली, जिससे मायावती नाराज दिखाई दी. उन्होंने पिछले साल नवंबर के महीने में उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की थी तो वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी श्याम सिंह यादव दिखाई दिए थे, जिसके बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें थीं. 

कौन हैं श्याम सिंह यादव?
श्याम सिंह यादव जौनपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं. उन्होंने साल 2019 लोकसभा चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार थे. इस चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कृष्ण प्रताप सिंह को हरा दिया था. उन्हें 5,21,128 वोट मिले, जबकि भाजपा को 4,40,192 वोट मिले थे. 

सांसद बनने से पहले श्याम सिंह यादव पीसीएस अधिकारी भी रह चुके हैं. नौकरी से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन कर ली थी. उनकी जन्म जौनपुर में ही हुआ है और उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बेचकर ऑफ साइंस, एमएससी और एलएलबी की है. श्याम सिंह यादव की खेलों भी रुचि रही है. वो नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं. यूपी सरकार द्वारा उन्हें लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है.

श्याम सिंह यादव ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी स्पर्धाओं में भारत की प्रतिनिधित्व भी किया है. उन्होंने बीजिंग ओलंपिक खेल 2008 और राष्ट्रमंडल खेल 2006 में खिलाड़ियों को कोचिंग भी दी है. वो राज्यवर्धन राठौर को भी कोचिंग दे चुके हैं. 

Lok Sabha Elections 2024: जौनपुर से टिकट मिलने के बाद सांसद श्याम सिंह यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget