एक्सप्लोरर

UP Politics: विपक्षी दलों की बैठक के बाद कांग्रेस का जोश हाई, बृजलाल खाबरी बोले- 'BJP को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा'

Lok Sabha Eelction 2024: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा, ''पूरे देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है. एक तरफ देश की संस्थाओं को बेचने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ देश को बचाने वाले.' 

UP Politics: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सरकार की ‘‘जनविरोधी नीतियों’’ को उजागर करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ बूथ स्तर तक जाने के निर्देश दिये. पार्टी द्वारा यहां जारी बयान के अनुसार पिछले साल हुए राज्य विधानसभा के चुनाव लड़ने वाले पार्टी उम्मीदवारों की एक महत्वपूर्ण बैठक उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने सुझाव दिए और लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए संकल्प लिया.

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से ‘‘जनविरोधी’’ भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा. उन्‍होंने कहा, ''पूरे देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है. इसमें एक तरफ देश की संस्थाओं को बेचने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ देश को बचाने वाले लोग.' 

बृजलाल खाबरी ने दिया कार्यकर्ताओं को संदेश

उन्‍होंने कहा, ''एक तरफ भाजपा के नेतृत्‍व वाले राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लोग हैं, जो पिछले नौ साल से देश की संस्थाओं को नीलाम करने में लगे हैं और उन्हें महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, महिला उत्पीड़न, किसान उत्पीड़न दिखाई नहीं दे रहा है और दूसरी तरफ ‘‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’’ है, जिसने देश की आजादी और निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और वह संविधान में निहित भारत के विचार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.”

इस रणनीति पर काम करेगी कांग्रेस

खाबरी ने कहा, 'इन दोनों पक्षों की चुनावी लड़ाई में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' को वर्ष 2024 में जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा. हम सभी को पूरी निष्ठा के साथ बूथ स्तर तक जाकर लोगों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में जागरूक करना है और उसकी पोल खोलनी है.' बयान के मुताबिक बैठक में मौजूद प्रतिभागियों ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लोगों में काफी उत्साह है और लोग कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं. 

बयान के अनुसार प्रतिभागियों ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रियता से जनता के बीच जा रहे हैं और लोग उनकी बातों को गंभीरता से सुन रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Opposition Meeitng: विपक्षी दलों की बैठक में दिखी अखिलेश यादव की खास बॉन्डिंग, इन-इन नेताओं के साथ आए नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget