एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: बीजेपी सांसद निरहुआ को सता रहा है टिकट कटने का डर! इस बयान के बाद हलचल हुई तेज

Dinesh Lal Yadav Nirahua: यूपी की आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद उनके टिकट कटने की चर्चा तेज हो गई है.

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में बीजेपी ने जो फॉर्मूला अपनाया है उसके बाद यूपी में भी कई सांसदों के दिलों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं. विधानसभा में अपने राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को उतारकर बीजेपी (BJP) ने एक विनिंग फॉर्मूला तैयार किया है, अगर यही प्रयोग यूपी में भी किया जाता है तो कईयों का टिकट कट सकता है. इस बीच आजमगढ़ (Azamgarh) से बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) का भी एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसमें उनके टिकट कटने का डर साफ नजर आ रहा है.

बीजेपी 2024 को लेकर सभी सांसदों का रिपोर्ट कार्ड बनवा रही है. जिसमें उनके कामकाज, जनता में लोकप्रियता और संगठन के साथ तालमेल को देखा जा रहा है. ऐसे में टिकट कटने के डर से कई सांसदों में हलचल मची हुई है. दिनेश लाल यादव को भी अपनी टिकट कटने का डर लग रहा है. रविवार (1 अक्टूबर) को आजमगढ़ पहुंचे बीजेपी सांसद ने कहा कि अगर जनता को मेरा काम पंसद नहीं आया तो मेरा भी टिकट कट सकता है.

टिकट के सवाल पर क्या बोले निरहुआ?

दरअसल रविवार को बीजेपी सांसद आजमगढ़ पहुंचे थे, जहां उन्होंने गांधी जयंती को देखते हुए देशभर में चलाए गए स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने शहर की सड़कों पर झाड़ू लगाई और सफाई अभियान चलाया. दिनेश लाल यादव ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि जो काम नहीं कर सकता है उन्हें अपना पद छोड़ देना चाहिए ताकि दूसरे लोगों को मौका मिल सके. 

लगातार लोगों से मिल रहे

बीजेपी सांसद ने आगे कहा, "अगर जनता ने मुझे और मेरे काम को पसंद किया तो टिकट बच सकता है नहीं तो उनका टिकट भी कट जाएगा." उन्होंने कहा कि वो लगातार लोगों से मिल रहे हैं, गांव-गांव जा रहे हैं. लोगों से उनकी समस्याएं जान रहे हैं और उनका समाधान निकाला जा रहा है. अगर हमें कोई जिम्मेदारी मिली है तो उसे निभाना चाहिए, जिम्मेदारी लेना बड़ी बात है. अब ये जनता तय करेगी कि उसे कौन चाहिए और कौन नहीं. मेरा काम अच्छा होगा तो जनता मुझे चुनेगी. 

UP Politics: यूपी कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच दारा सिंह चौहान की सीएम योगी से मुलाकात, मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget