एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच दारा सिंह चौहान की सीएम योगी से मुलाकात, मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह?

Dara Singh Chauhan Meets CM Yogi: दारा सिंह चौहान हाल ही में सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. पार्टी ने उन्हें घोसी उपचुनाव में उतारा था, लेकिन उन्हें करारी शिकस्त मिली थी.

UP Politics: घोसी उपचुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी नेता दारा सिंह चौहान का पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने का सिलसिला जारी है. अब उन्होंने शनिवार (30 सितंबर) को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात की. मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच दोनों नेताओं की ये अहम मुलाकात हुई है.

दारा सिंह चौहान ने इसे सामान्य मुलाकात बताया है. मगर इस मुलाकात के बाद जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा और तेज हो गई है. साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी कई तरह की अटकलें तेज हैं. दारा सिंह चौहान इससे पहले पार्टी के कई अन्य शीर्ष नेताओं से भी मिल चुके हैं. 

जेपी नड्डा से भी की थी मुलाकात 

बीते सोमवार को दारा सिंह चौहान ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. इससे पहले 13 सितंबर को उन्होंने पार्टी मुख्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष से भी मुलाकात की थी. 

ओम प्रकाश राजभर ने किया था ये दावा

इन मुलाकातों को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बयान के बाद और भी अहम माना जा रहा है. दरअसल, ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया था कि उन्हें और दारा सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जाएगा. 

सपा छोड़कर आए थे बीजेपी में

दारा सिंह चौहान बीते जुलाई के महीने में समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. पार्टी ने हाल ही में उन्हें घोसी उपचुनाव में उम्मीदवार भी बनाया था, लेकिन वे बड़े अंतर से चुनाव हार गए थे.

दारा सिंह चौहान पहले बीजेपी में ही थे और योगी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. हालांकि, उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा का दामन थाम लिया था. इसके बाद उन्होंने सपा उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी. अब वे फिर से बीजेपी में आ गए. 

ये भी पढ़ें- 

UP News: सीतापुर पहुंचे सीएम योगी का एलान, 'अयोध्या की तर्ज पर करेंगे नैमिषारण्य का विकास'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget