एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में जाति आधारित गणना मांग के खिलाफ बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक? बनाई है नई खास रणनीति

UP Politics: उत्तर प्रदेश में जाति आधारित गणना की मांग तेज होने के बाद अब बीजेपी ने इसका तोड़ निकाल लिया है. बीजेपी अब प्रदेश स्तर पर एक कमेटी बनाकर पिछड़ी जाति के चेहरों पर दांव खेलेगी.

UP News: उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उठ रही जाति आधारित गणना की मांग को देखते हुए बीजेपी ने प्रदेश स्तर पर एक कमेटी बनाने का फैसला लिया है. जिसमें जिलेवार किस पिछड़ी जाति के चेहरे को चुनाव लड़ाना है इस पर मंथन होगा. पिछले चुनाव के आंकड़ों के हिसाब से तीन नाम छांटकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा और उसमें से एक नाम लोकसभा का चुनाव लड़ेगा.

बिहार में जाति आधारित गणना के आंकड़े आने के बाद उत्तर प्रदेश समेत अलग-अलग प्रदेशों में और केंद्रीय राजनीति में विपक्षी दलों ने जाति आधारित गणना की मांग उठानी शुरू कर दी है. भारतीय जनता पार्टी जाति आधारित गणना के पक्ष में नहीं है, लेकिन जाति आधारित गणना का सबसे अधिक फायदा पाने वाले ओबीसी तबके को रिझाने में बीजेपी लग गई है. कल दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ यूपी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद ओबीसी तबके को अधिक फोकस करने के साथ-साथ उनका अधिक टिकट देने पर सहमति बनी है.

35 से 40 ओबीसी प्रत्याशी को मिल सकता है मौका

दिल्ली में कल गुरुवार को हुई बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत ओबीसी वर्ग के तमाम नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में 2019 के मुकाबले पिछड़ों को ज्यादा टिकट देने और उनको अधिक भागीदारी देने पर सहमति बनी है. आपको बता दें कि 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने 28 ओबीसी प्रत्याशी उतारे थे, सूत्रों की माने तो इस बार यह संख्या 35 से 40 के बीच में हो सकती है.

दीपावली के बाद होगा पिछड़ों का महाकुंभ

बैठक में नेताओं ने यह भी तय किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह सभी जिलों में पिछड़ों की अलग-अलग जातियों के सम्मेलन भी किए जाएं और किसी एक जिले में पिछड़ों का महाकुंभ किया जाए. ये सम्मेलन दीपावली के बाद शुरू होंगे, जिसमें पिछड़े वर्ग के अलग-अलग तबके से जुड़े हुए लोगों के लिए अलग-अलग रैलियां होंगी. इन कार्यक्रमों को करने के लिए प्रदेश स्तर पर एक कमेटी बनाई जाएगी यह कमेटी भाजपा की ओर से कराए गए सर्वे के हिसाब से तय करेगी कि किस लोकसभा में किस पिछड़ी जाति के चेहरे को चुनाव लड़वाया जा सकता है और किसको प्रत्याशी बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ेंः 
UP Politics: कांग्रेस के लिए 'संकटमोचन' बनेंगे पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा? अखिलेश यादव की बढ़ सकती है टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने
कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, ATS और डॉग स्क्वायड तैनात
कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, ATS और डॉग स्क्वायड तैनात
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget