एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: विधानसभा चुनाव से बनाया BJP ने नया रास्ता, यूपी में इसपर होगा काम, जानिए पार्टी के 7 प्लान

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ में बीजेपी ने महिला वोटर्स को फोकस किया था. जिसके बाद अब आगामी लोकसभा चुनाव में भी महिला वोटरों पर पार्टी की नजर है.

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद पार्टी काफी उत्साहित है. इन चुनावों महिला वोटरों ने बीजेपी के पक्ष में जमकर मतदान किया, जिसकी वजह से बीजेपी को इन तीनों राज्यों में बड़ी जीत मिली है. विधानसभा चुनाव में जीत के इस फॉर्मूले को बीजेपी अब और आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है, लोकसभा चुनाव में भी महिला मतदाताओं को साधने के लिए पार्टी ने बड़े स्तर पर रणनीति तैयार की है. 

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ में बीजेपी ने महिला वोटर्स को फोकस किया था. जिसके बाद अब आगामी लोकसभा चुनाव में भी महिला वोटरों पर पार्टी की नजर है. बीजेपी ने 2024 में महिलाओं को साधने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है. इसकी शुरुआत इसी हफ्ते से लखनऊ में होगी. इस अभियान के तहत आठ राज्यों की महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी. जिसमें बीजेपी की तमाम महिला कार्यकर्ता हिस्सा लेंगी. इस ट्रेनिंग के दौरान इन्हें महिलाओं से जुड़े चुनावी अभियान का ब्लू प्रिंट सौंपा जाएगा. जिसके बाद ये महिला कार्यकर्ता अपने राज्यों में जाकर दूसरी पदाधिकारियों तक इस रणनीति को पहुंचाएंगी.  

महिलाओं के लिए विशेष अभियान चलाएगी बीजेपी
इस अभियान को हर वर्ग के लिए किया जाएगा. इस ट्रेनिंग में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगी. बीजेपी महिलाओं के लिए 9 तरीक़े के अभियान चलाएगी. इसके तहत हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों से सम्पर्क किया जाएगा. महिला खिलाड़ियों के साथ संपर्क किया जाएगा. इसके अलावा नई महिला वोटर, एनजीओ से जुड़ी महिलाओं, लेखकों और प्रबुद्ध वर्ग को जोड़ा जाएगा. 

हाल में हुए विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने दिल खोलकर बीजेपी को वोट दिया था, मध्य प्रदेश की बंपर जीत के पीछे भी शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहन योजना और पीएम मोदी ने जिस तरह से महिला आरक्षण और महिलाओं के लिए योजनाओं का एलान किया है. उसे बड़ी वजह माना जा रहा है. बीजेपी जानती है कि अगर आधी आबादी को साध लिया तो उसे 2024 में एक बड़ी विजय से कोई नहीं रोक सकता है.  

UP Politics: 'मोहब्बत की दुकान से 200 करोड़ की काली कमाई', भूपेंद्र चौधरी का धीरज साहू पर चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget