एक्सप्लोरर

NDA Meeting: पीएम मोदी के साथ NDA नेताओं की बैठक पर अनुप्रिया पटेल का बयान, 2024 को लेकर कही ये बात

UP Politics: अनुप्रिया पटेल ने कहा, हमें देश की चिंता है. 2024 का चुनाव है, हमारी जिम्मेदारी बनती है कि 5 साल में देश की जनता के लिए कोने-कोने में क्या काम किए गए उसका रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाए.

NDA Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज (31 जुलाई) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसदों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें वो आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की तैयारियों को लेकर बात करेंगे. जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री और अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) का बयान भी सामने आया है. अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इस बैठक के जरिए पीएम मोदी का एनडीए के सांसदों से संवाद होगा. ये हमारी जिम्मेदारी है कि हमने देश की जनता के लिए क्या काम किए हैं उसका रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया जाए. 

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हमें देश की चिंता है. 2024 का चुनाव है, हमारी जिम्मेदारी बनती है कि पांच साल में देश की जनता के लिए कोने-कोने में क्या काम किए गए उसका रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाए, इसे हम अपना उत्तरदायित्व समझते हैं. इस बैठक के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का NDA के सांसदों से संवाद है. हम सभी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की तरह सरकार के पांच सालों के कामों को और उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे. 

अनुप्रिया पटेल ने कही ये बात

अनुप्रिया पटेल ने विपक्ष दलों के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कहा कि विपक्षी दल अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं, हम सभी जानते हैं कि उनकी संख्या क्या है. हमारी सरकार काफी मजबूत है. फिर भी वो प्रस्ताव लाए हैं वो अपनी बात रखें  हम उसका स्वागत करते हैं. हम उसका जवाब भी देंगे. वहीं मणिपुर गए विपक्ष दलों के प्रतिनिधि मंडल को लेकर उन्होंने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में अगर कोई राजनीतिक दल अगर जाना चाहते हैं तो पूरी स्वतंत्रता है. उनकी कुछ सकारात्मक ऑब्जर्वेशन होंगी, जिन्हें हम सुनने के लिए तैयार है.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 11 दिनों तक एनडीए सांसदों के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान 2024 को लेकर चुनावों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. इसके लिए 31 जुलाई से 10 अगस्त के बीच समय तय किया गया है. खबर के मुताबिक, एनडीए के सांसदों के ग्रुप बनाए गए हैं. एक दिन में 2 ग्रुप की बैठकें होनी हैं. आज पहली बैठक शाम 6:30 बजे से उत्तर प्रदेश के सांसदों के साथ शुरू होंगी. दूसरी बैठक 7:30 बजे से होगी. 

ये भी पढ़ें- Gyanvapi Survey: 'ठहरे पानी में लाठी मारेंगे तो हलचल होगी..,' ज्ञानवापी पर डॉ एसटी हसन का सीएम योगी पर पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, नोएडा में लोग बोले- सरकार राहत दे
9 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, नोएडा में लोग बोले- सरकार राहत दे
ऑपरेशन ‘फेक पिल’ के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, कोटद्वार में नकली दवाइयों की फैक्ट्री सील
ऑपरेशन ‘फेक पिल’ के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, कोटद्वार में नकली दवाइयों की फैक्ट्री सील
यूपी पंचायत चुनाव: 57 हजार ग्राम पंचायतों में प्रशासक होंगे नियुक्त, 2027 विधानसभा के बाद इलेक्शन
यूपी पंचायत चुनाव: 57 हजार ग्राम पंचायतों में प्रशासक होंगे नियुक्त, 2027 विधानसभा के बाद इलेक्शन
यूपी में कटौती के आरोपों के बीच योगी सरकार का दावा- बिजली व्यवस्था सुचारु
यूपी में कटौती के आरोपों के बीच योगी सरकार का दावा- बिजली व्यवस्था सुचारु

वीडियोज

Breaking | US Iran Peace Deal: अमेरिकी की शर्तों पर झुका ईरान! | Hormuz | Nuclear | Donald Trump
Attack on Trump Breaking: ट्रंप के करीब कैसे पहुंच गया हमलावर? | Breaking | | America |
Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्हाइट हाउस में वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी पत्रकार, तभी अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दीवार के नीचे छिपी, Video
व्हाइट हाउस में वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी पत्रकार, तभी अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दीवार के नीचे छिपी, Video
यूपी पंचायत चुनाव: 57 हजार ग्राम पंचायतों में प्रशासक होंगे नियुक्त, 2027 विधानसभा के बाद इलेक्शन
यूपी पंचायत चुनाव: 57 हजार ग्राम पंचायतों में प्रशासक होंगे नियुक्त, 2027 विधानसभा के बाद इलेक्शन
IPL 2026: 'जिस तरह तुमने खुद को संभाला...', अर्जुन के लिए सचिन तेंदुलकर ने लिखा खास मैसेज, आखरी मैच में मिला पहला चांस
'जिस तरह तुमने खुद को संभाला...', अर्जुन के लिए सचिन तेंदुलकर ने लिखा खास मैसेज, आखरी मैच में मिला पहला चांस
तेल, ईरान जंग और बिजनेस... पीएम मोदी और मार्को रुबियो के बीच किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
तेल, ईरान जंग और बिजनेस... पीएम मोदी और मार्को रुबियो के बीच किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
Aishwarya Rai Cannes 2026: कांस क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय का 'फेदर शो', पैंटसूट में दिखा बॉसी अवतार, छा गया दूसरा रेड कार्पेट लुक
कांस क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय का 'फेदर शो', पैंटसूट में दिखा बॉसी अवतार, छा गया दूसरा रेड कार्पेट लुक
हमलावर ने गेट के पास 3 बार की फायरिंग, उसके बाद जवाबी एक्शन... व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग पर अब तक क्या सामने आया?
हमलावर ने गेट के पास 3 बार की फायरिंग, उसके बाद जवाबी एक्शन... व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग पर अब तक क्या सामने आया?
Viral video: 4 KM का सफर 45 मिनट में! बेंगलुरु ट्रैफिक पर गूगल इंजीनियर का गुस्सा हुआ वायरल
4 KM का सफर 45 मिनट में! बेंगलुरु ट्रैफिक पर गूगल इंजीनियर का गुस्सा हुआ वायरल
Pigeon Feeding Ban: इन देशों में कबूतर को दाना डालने पर प्रतिबंध, जानें क्या है इंसानों को इस पंछी से खतरा?
इन देशों में कबूतर को दाना डालने पर प्रतिबंध, जानें क्या है इंसानों को इस पंछी से खतरा?
Embed widget