एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: अमेठी से राहुल गांधी नहीं कांग्रेस के इस बड़े नेता के चुनाव लड़ने की चर्चा, इस वजह से शुरू हुईं अटकलें

Sonia Gandhi Birthday: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के जन्मदिन पर इस बार अमेठी में भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही हैं. इसे लेकर कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) इस बार नए जोश के साथ उतरने की तैयारी में हैं. ऐसे में पार्टी ने शीर्ष नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के जन्मदिन को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं. पिछले दिनों दिवाली पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की ओर से अमेठी (Amethi) में उपहार भी आए थे और अब सोनिया गांधी के जन्मदिन 9 दिसंबर को अमेठी में एक बड़ा कार्यक्रम रखा गया है. इसके कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं.

खबरों के मुताबिक इस बार सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम की तैयारी है. इसकी शुरुआत पार्टी दफ्तर से होगी. जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे संसदीय क्षेत्र में बाल भोज, कंबल वितरण, खेलकूद और वाद विवाद प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों को आयोजित करेंगे. इसके जरिए कांग्रेस लोगों से कनेक्ट करने की कोशिश करेगी. यही नहीं जिला मुख्यालय पर एक कवि सम्मेलन भी बुलाया गया है. जिसमें खुद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हो सकते हैं. 

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर भव्य कार्यक्रम
सोनिया गांधी के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को आगामी लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि कांग्रेस इसके जरिए अमेठी में एक बार फिर से वापसी की कोशिश कर रही है. ये इसलिए भी अहम हो जाता है क्योंकि इस बार राहुल गांधी के फिर से अमेठी से चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी तेज हैं. 

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने 1999 में अमेठी से ही अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी. पहली बार उन्होंने तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी. इसी दौरान साल 2003 में उनके जन्मदिन को इतने भव्य तरीके से मनाया गया था. साल 2004 के लोकसभा चुनाव में सोनिया ने ये सीट राहुल गांधी के लिए छोड़ दी और खुद रायबरेली से चुनाव लड़ा. तब से वो रायबरेली से ही चुनाव जीतती आ रही हैं. 

कार्यक्रम पर क्या बोले कांग्रेसी नेता
कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी का इस जगह से विशेष लगाव रहा है. जहां तक राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की बात है तो गांधी परिवार का कोई भी सदस्य यहां से चुनाव मैदान में उतरेगा तो कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जिताने के लिए पूरा दम लगा देंगे. 

Uttarkashi में फंसे मजदूरों के लिए खत्म होगी काली रात, आज रेस्क्यू ऑपरेशन हो सकता है पूरा, 13 मीटर की दूरी बाकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget