एक्सप्लोरर

Uttarkashi में फंसे मजदूरों के लिए खत्म होगी काली रात, आज रेस्क्यू ऑपरेशन हो सकता है पूरा, 13 मीटर की दूरी बाकी

Uttarkashi Tunnel News: पीएमओ के पूर्व सलाहकार भाष्कर खुल्बे टनल में चल रहे रेस्क्यू के काम को करीब से मॉनीटर कर रहे हैं. टनल के अंदर 41 मजदूर फंसे हुए हैं.

Uttarkashi Tunnel Crash Update: उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित सिल्क्यारा टनल हादसे में मजदूरों का संकट जल्द ही खत्म हो सकता है. पीएमओ के पूर्व सलाहकार भाष्कर खुल्बे ने बुधवार को कहा कि सिल्क्यारा में जिस रफ़्तार से पाइप डाला जा रहा है, उसके हिसाब से यह रेस्क्यू ऑपरेशन आज रात ही खत्म होने की उम्मीद है. टनल में फंसी मशीनें और डम्फ़र के पाइप के रास्ते में आने की उम्मीद बेहद कम है, क्योंकि ये मलबे में अनुमानित पच्चीस मीटर की आसपास फंसे थे, जिस दूरी को पार कर लिया गया है.

उन्होंने कहा कि अब तक 800 एमएम का पाइप 40 मीटर भीतर जा चुका है. जानकारों के मुताबिक 53 मीटर पाइप जाने की दशा में मजदूर बाहर निकाले जा सकेंगे. सूत्रों के अनुसार आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि 39 मीटर तक पाइप अंदर जा चुका है. बाकी पाइप तेजी से अब अंदर जा रहे हैं. जिस तरह से ड्रिल कर पाइप डाले जा रहे हैं और सब ठीक रहा तो 15 घंटे में ऑपरेशन पूरा किया जा सकता है. 

वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए मशीन पहुंची

रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर बीआरओ के मेजर नमन नरूला ने कहा कि वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए हमें एक्सेस सड़क बनाना था जिसमें हमें 1150 मीटर का ट्रैक बनाना था जो कि हमने 20 तारीख को बना दिया था. इस ट्रैक के अंतिम छोर पर दो वर्टिकल ड्रिलिंग होने हैं जिसके लिए दो ड्रिलिंग मशीन पहुंचनी थी जिसमें से एक पहुंच चुकी है. 

पीएम मोदी ले रहे पल-पल की अपडेट

उन्होंने कहा कि हमें एक और एक्सेस सड़क बड़कोट से बनानी थी जो टनल का दूसरा साइड है उसका सर्वे हमारा कल पूरा हुआ है. हमारी मशीनरी वहां पहुंच चुकी है ताकि अगर जरूरत पड़ी तो हम वहां पर आज से काम शुरू कर सके. पीएम मोदी ने भी आज लगातार तीसरे दिन सीएम पुष्कर धामी को फोन करके बचाव अभियान की जानकारी ली है. सुरंग के अंदर 12 नवंबर से 41 मजदूर फंसे हुए हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Uttarkashi Tunnel Collapse: 'मैं ठीक हूं, मोबाइल चार्जर भेज दो', सुरंग में फंसे मजदूर ने परिजनों से कहा- आप लोग घर जाओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर विकास भवन में आत्मदाह की कोशिश, DPRO पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
फतेहपुर विकास भवन में आत्मदाह की कोशिश, DPRO पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
महोबा: सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ों ने रचाई शादी, एक मुस्लिम जोड़े का भी निकाह
महोबा: सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ों ने रचाई शादी, एक मुस्लिम जोड़े का भी निकाह
औरैया: 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर को हुआ 75 साल के बुजुर्ग से प्यार, सगाई का वीडियो वायरल
औरैया: 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर को हुआ 75 साल के बुजुर्ग से प्यार, हुई सगाई

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget