एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'BJP में चमत्कार होता है..' गाजीपुर से पारस नाथ राय को टिकट देने पर बोले अफजाल अंसारी

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने गाजीपुर लोकसभा सीट से अफजाल अंसारी के खिलाफ पारस नाथ राय को टिकट दिया है, जिस पर अफजाल अंसारी ने कहा कि सब जानते हैं कि बीजेपी में चमत्कार होता है.

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी यूपी की गाजीपुर लोकसभा सीट से लंबे इंतजार के बाद उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है. बीजेपी ने यहां से पारस नाथ राय को टिकट दिया है. जिनका मुकाबला सपा के अफजाल अंसारी से देखने को मिलेगा. बीजेपी उम्मीदवार के आने से गाजीपुर की लड़ाई दिलचस्प हो गई है. इस पर अफजाल अंसारी की प्रतिक्रिया सामने आई है. 

अफजाल अंसारी बुधवार को अब्बास अंसारी के साथ मुख्तार की कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंचे, इस दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि बीजेपी ने आपके खिलाफ पारस नाथ राय को मैदान में उतारा है तो सपा प्रत्याशी ने कहा, "हमारे ही खिलाफ क्यों..? बीजेपी ने गाजीपुर से लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया है. अभी हमें कोई झा साहब मिले तो उन्होंने बताया कि हमें फोन करके पूछना पड़ा कि ये कौन है?" 

बीजेपी प्रत्याशी पर बोले अफजाल अंसारी
गाजीपुर से सांसद ने आगे कहा, "आप ही में से कोई सज्जन इंटरव्यू कर रहे थे तो उन्होंने पूछा कि आप टिकट मांगने वालों में थे..तो उन्होने बड़ी ईमानदारी से कहा कि मैंने न तो टिकट मांगा और न मैं दावेदार था, तो ये उस (BJP) पार्टी की दरियादिली है..जिसने टिकट दिया है..आप सब जानते हैं कि बीजेपी में चमत्कार होता है, एक बार 2009 के चुनाव में दरियादिली दिखाई गई थी, इस बार फिर दिखाई है." 

अफजाल अंसारी ने कहा कि हमको पहले ही गाजीपुर से सपा ने उम्मीदवार घोषित किया गया था..एक बार मुख्तार अंसारी की तेरहवीं वाला फातिहा हो जाता है तो हम फिर से गाजीपुर की जनता की अदालत में हाजिर रहेंगे.

बता दें बुधवार को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए नई लिस्ट जारी की थी, जिसमें यूपी की सात सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया. इनमें एक नाम पारस नाथ राय का भी था, जिसे देखकर कई लोगों को हैरानी हुई. यहीं नहीं पत्रकारों ने जब पारस राय से बात की तो उन्होंने कहा मुझे भी ये मीडिया से पता चला है.

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका, सांसद ने छोड़ा मायावती का साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget