एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में एक करोड़ 40 लाख मतदाता डालेंगे वोट

दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी के लिये वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक होगा।

लखनऊ, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर गुरुवार को होने वाले मतदान में कई राजनीतिक दिग्गजों का सियासी भाग्य तय होगा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि दूसरे चरण में राज्य की आठ सीटों नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी के लिये वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक होगा।

अब जनता की बारी

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव में 75.83 लाख पुरुष और 64.92 लाख महिलाओं समेत करीब एक करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। दूसरे चरण के सियासी रण में मथुरा से बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी, फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर, आगरा से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एस.पी. सिंह बघेल और हाथरस से पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन प्रमुख हैं।

मथुरा में मौजूदा सांसद हेमा मालिनी का मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी आएलडी के नरेन्द्र सिंह और कांग्रेस के महेश पाठक से है। हेमा ने वर्ष 2014 में मथुरा सीट आसानी से जीती थी, लेकिन इस बार उन्हें प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिलने की सम्भावना है।

फतेहपुर सीकरी सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्टी प्रत्याशी राज बब्बर की टक्कर बीजेपी के राजकुमार चाहर और गठबंधन के प्रत्याशी भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित से है। बब्बर वर्ष 2009 में इसी सीट से बहुत मामूली अंतर से चुनाव हार गये थे।

आगरा से प्रदेश के लघु सिंचाई मंत्री एस. पी. सिंह बघेल बीजेपी प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। उनका मुकाबला गठबंधन के प्रत्याशी मनोज सोनी और कांग्रेस की प्रीता हरित से है।

हाथरस से गठबंधन ने चार बार सांसद रह चुके पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन को उम्मीदवार बनाया है। यहां उनके मुकाबले इगलास क्षेत्र से मौजूदा बीजेपी विधायक राजवीर सिंह और कांग्रेस के त्रिलोकी नाथ दिवाकर ताल ठोंक रहे हैं।

अलीगढ़ सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद सतीश गौतम एक बार फिर इसी पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को निशाने पर रखकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले गौतम का मुकाबला गठबंधन के प्रत्याशी अजीत बालियान और कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह से है।

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में एक करोड़ 40 लाख मतदाता डालेंगे वोट

बुलंदशहर सीट पर बीजेपी के मौजूदा सांसद और प्रत्याशी डॉक्टर भोला सिंह का मुकाबला गठबंधन प्रत्याशी बसपा के योगेश वर्मा और कांग्रेस के बंसी पहाड़िया से है। वहीं, अमरोहा में बीजेपी के वर्तमान सांसद कंवर सिंह तंवर की टक्कर गठबंधन प्रत्याशी बसपा के दानिश अली तथा कांग्रेस उम्मीदवार सचिन चौधरी से है।

नगीना सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद डॉक्टर यशवंत सिंह एक बार फिर मैदान में हैं। उनका मुकाबला पूर्व सांसद और तीन बार विधायक रह चुकी ओमवती से है. इसके अलावा गठबंधन की तरफ से बसपा के गिरीश चंद्र भी उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget