एक्सप्लोरर

Top 30 election: एक क्लिक में पढ़ें चुनाव से जुड़ी 30 बड़ी खबरें

चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए एबीपी गंगा के साथ बने रहें। चुनाव को लेकर आज की सबसे बड़ी खबर.....एनडीए 350 सीटों पर आगे चल रही है। यूपीए 84 सीटों पर आगे चल रही है। अकेले बीजेपी 300 सीटों के पार पहंच गई है।

1.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दोपहर चार बजे बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। पार्टी कर्यकर्ताओं के साथ करेंगे मुलाकात।

2.

बीजेपी ने अकेले 300 का आंकड़ा किया पार। ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी 301 सीटों पर आगे चल रही है।

3.

एनडीए की बात करें तो यहां आंकड़ा 350 को पार कर गया है। बीजेपी का लोकसभा चुनाव ने इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

4.

बिजनौर लोकसभा सीट पर कुंवर भारतेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर गठबंधन के उम्मीदवार हैं।

5.

जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर नरेंद्र मोदी को बधाई दी। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए कहा- ऐतिहासिक बहुमत के लिए नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत बधाई। आज दिन बीजेपी और उनके सहयोगियों का है। कांग्रेस में एक अमित शाह ही जरूरत है।

6.

26 मई को बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक होगी, इस बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। 26 मई को ही बीजेपी राष्ट्रपति के पास सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

7.

26 मई के बाद शपथ ग्रहण की तारीख पर विचार होगा। इसी के साथ खबर यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे बीजेपी दफ्तर से देश को संबोधित करेंगे।

8.

मथुरा से बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी 98,372 वोटों से आग चल रही हैं। हेमा मालिनी को अबतक 191,502 वोट मिले हैं, गठबंधन के नरेंद्र सिंह को 93,130 वहीं कांग्रेस के महेश पाठक को 7392 को वोट मिले हैं।

9.

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने ट्वीट किया- शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और नितिन गडकरी से की फोन पर बात।

10.

चुनाव में टीडीपी की करारी हार के बाद आध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आज इस्तीफा देंगे। आध्र प्रदेश की 175 सीटों में टीडीपी सिर्फ 25 सीटों पर ही आगे चल रही है।

11.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को बीजेपी दफ्तर जाएंगे।

12.

देहरादून 4 बजे बीजेपी कार्यलय पहुंचेंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मुलाकात।

13.

नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा से अजय भट्ट 265212 वोटों से आगे चल रहे है।

14.

सोनिया गांधी राहुल से मिलकर उनके अवास से निकली। सोनिया गांधी राहुल गांधी से मुलाकात करने पहुंची थी उनके अवास में।

15.

भाजपा प्रत्याशी विजय दुबे गठबंधन प्रत्याशी नथुनी कुशवाहा से 1,40,672 मतो से आगे , कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह तीसरे नंबर पर।

16.

उन्नाव से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज करीब साढ़े तीन लाख वोट से आगे चल रहे हैं। गठबंधन प्रत्याशी पीछे।

17.

गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन रुझान में रिकार्ड 2,53,554 मतों से आगे चल रहे हैं। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन से सपा प्रत्याशी राम भुवाल निषाद ढाई लाख वोटों से पीछे हैं।

18.

बुलन्दशहर में 9वे चक्र की गिनती पूरी हो गई है भाजपा के प्रत्याशी डॉ भोला सिंह गठबंधन के बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा से 88178 वोटों से आगे चल रहे हैं।

19.

इज़राइल को पीएम ने मोदी को दी बधाई ट्वीट करते हुए कहा- मेरे दोस्त आपके प्रभावशाली चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई! ये चुनावी नतीजे एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आपके नेतृत्व को साबित करते हैं। हम साथ मिलकर भारत और इज़राइल के बीच घनिष्ट मित्रता को मजबूत करना जारी रखेंगे।

20.

रुझानों पर ममता बनर्जी ने ट्वीट किया- जीतने वालों को बधाई. लेकिन सभी हारने वाले हारे नहीं हैं। हमें पूरी समीक्षा करनी होगी और फिर हम अपने विचार आप सभी के साथ साझा करेंगे। वोटों की गिनती पूरी होने दीजिए और वीवीपीएटी से मिलान होने दीजिए।

21.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा- तो एग्जिट पोल सही थे। अब यही कर सकते हैं कि बीजेपी और एनडीए को उनकी शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दे सकते हैं। इस जीत और प्रोफेशनल कैंपेन का क्रेडिट पीएम मोदी और अमित शाह को जाता है।

22.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- यह परिणाम अपेक्षित थे, जनता को मोदी जी पर विश्वास है। मैंने पहले ही कहा था कि एनडीए 300 का आंकड़ा पार करेगा।

23.

एमपी में पांच महीने की सरकार में सब बंटाधार कर दिया। लोग मुझसे कहते थे कि गलती हो गई अब लोकसभा चुनाव में ब्याज सहित बदला लेंगे।

24.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर देश को धन्यवाद दिया। सुषमा स्वराज ने लिखा- प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी को इतनी बड़ी विजय दिलाने के लिए आपका बहुत बहुत अभिनन्दन. मैं देशवासियों के प्रति हृदय से कृज्ञता व्यक्त करती हूं।

25.

उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर हार के साथ ही प्रदेश कांग्रेस में कलह का दौर शुरू हो गया है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाधयाय ने कहा कि अपनी हार की वजह कांग्रेस खुद है।

26.

अब ये साफ हो चुका है कि यूपी में बीजेपी बड़ी जीत हासिल करने वाली है. गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी सीट पर बीजेपी की जीत तय है वहीं अमेठी में भी स्मृति ईरानी, राहुल गांधी से आगे चल रही हैं।

27.

उन्नाव से बीजेपी के उम्मीदवार साक्षी महाराज बहुत बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं। मुझे जो जनादेश मिला है उसके लिए मैं सभी का आभारी हूं।

28.

गठबंधन के दलों एसपी-बीएसपी और आरएलडी को वो कामयाबी नहीं मिल पाई है जैसी उन्होंने उम्मीद की थी। अब देखना ये होगा कि गठबंधन के नेता इस परिणाम पर क्या बयान देंगे। अभी तक की जानकारी के मुताबिक शाम तक मायावती दिल्ली पहुंच सकती हैं।

29.

लखनऊ से राजनाथ सिंह की जीत भी पक्की है, सुल्तानपुर में मेनका गांधी और गठबंधन उम्मीदवार के बीच बेहद कांटे की टक्कर चल रही है। तो वहीं पीलीभीत में वरुण गांधी भी जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं, इलादाबाद से रीता बहुगुणा जोशी की जीत सुनिश्चित नजर आ रही है।

30.

पश्चिमी यूपी की अगर बात करें तो मेरठ और बुलंदशहर में बीजेपी आगे चल रही है जबकि कैराना से तबस्सुम हसन और मुजफ्फरनगर से अजित सिंह आगे चल रहे हैं। गौतमबुद्धनगर से महेश शर्मा भी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं तो वहीं सहारनपुर से गठबंधन उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget