एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में अब जल्द ही एक और सीट पर होंगे उपचुनाव, जानिए क्या है इसकी वजह?

Ghazipur Bypoll 2023: यूपी निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद अब यूपी में जल्द ही एक और सीट पर उपचुनाव होंगे. ये सीट गाजीपुर सीट से बसपा सांसद अफजाल अंसारी की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई है.

Lok Sabha ByElection 2023: उत्तर प्रदेश के नगरीय चुनाव के साथ ही दो विधानसभा स्वार और छानबे सीट पर हुए उपचुनाव के भी नतीजे सामने आ चुके हैं. निकाय चुनाव में जहां बीजेपी ने जबरदस्त जीत हासिल की है तो वहीं दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव में भी बीजेपी गठबंधन की ही जीत हुई है. निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब जल्द ही यूपी में एक बार फिर से गाजीपुर सीट पर उपचुनाव होंगे. यूपी की गाजीपुर लोकसभा सीट पर बसपा सांसद अफजाल अंसारी को चार साल की सजा मिलने के बाद उनकी सदस्यता रद्द हो चुकी है, जिसके बाद ये सीट खाली है.  

दरअसल, अफजाल अंसारी को 29 अप्रैल को गाजीपुर की एमपीएमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर के एक मामले में अफजाल अंसारी को चार साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया था. नियम के मुताबिक अगर किसी जन प्रतिनिधि, विधायक या सांसद को दो साल या उससे अधिक की सजा हो जाती हैं तो उनकी सदस्या को कैंसिल कर दिया जाता है. 

गाजीपुर में कब होंगे उपचुनाव

अफजाल अंसारी की सदस्यता रद्द होने के बाद गाजीपुर लोकसभा सीट खाली है. ऐसे में अगर किसी सदस्य को सजा मिलने या किसी अन्य वजह के चलते कोई लोकसभा या विधानसभा सीट खाली हो जाती है तो उस सीट को छह महीने से ज्यादा समय तक खाली नहीं रखा जा सकता है. चुनाव आयोग की ये जिम्मेदारी होती है अगले छह महीने में उस सीट पर उपचुनाव कराए जाएं ताकि वहां पर नया जनप्रतिनिधि आ सके और उस क्षेत्र के काम आगे बढ़ सकें. अफजाल अंसारी की सदस्यता रद्द होने के बाद अक्टूबर तक गाजीपुर में उपचुनाव हो सकते हैं. 

गाजीपुर लोकसभा सीट में सात विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें से पांच सीटें सपा और दो सीटें ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा के पास हैं. यहां पर बीजेपी की एक भी सीट नहीं हैं, वहीं कांग्रेस 1984 के बाद से यहां कभी जीत हासिल नहीं कर पाई है. 

इन नेताओं की जा चुकी है सदस्यता

आपको बता दें कि इस कानून की वजह से पिछले कुछ दिनों में कई बड़े नेताओं को अपनी सदस्यता गंवानी पड़ी हैं. इनमें रामपुर सीट से विधायक रहे सपा के दिग्गज नेता आजम खान, स्वार सीट से उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, खतौली सीट से बीजेपी विधायक रहे विक्रम सिंह सैनी समेत कई नाम शामिल हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी गुजरात की अदालत से दो साल की सजा मिलने के बाद वायनाड सीट से लोकसभा सदस्यता रद्द हो चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- UP Politics: निकाय चुनाव में बीजेपी से बगावत करने वालों के खिलाफ होगा एक्शन, जिलाध्यक्षों से मांगी गई रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget