एक्सप्लोरर

UP Politics: अजय राय के साथ आई तस्वीर तो दानिश अली ने दी सफाई, कांग्रेस से चुनाव लड़ने के सवाल पर दिया जवाब

Danish Ali News: बसपा सांसद दानिश अली के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले दिनों मुलाकात की थी, जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.

Ramesh BIdhuri Objectional Remarks: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) ने जिस तरीके से बसपा (BSP) सांसद दानिश अली (Danish Ali) के खिलाफ लोकसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी की, उसके बाद सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. विपक्षी दल लगातार इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा रहे थे, तो वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तो एक कदम आगे जाकर दानिश अली से मिलने उनके घर पहुंच गए. जिसके बाद इस तरह के कयास लगने लगे कि दानिश अली बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. इन दावों को उस वक्त और हवा मिली जब यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी बुधवार दानिश अली से मुलाकात की.

रमेश बिधूड़ी प्रकरण के बाद कांग्रेस पूरी तरह से दानिश अली के साथ अपना समर्थन दिखा रही है. कांग्रेस नेता अजय राय दावा किया कि कांग्रेस, बीजेपी के हर अत्याचार के खिलाफ लड़ेगी और देश के भाईचारे को बचाने के लिए जो हो सकेगा वो करेगी. कांग्रेस की इस कोशिश को अल्पसंख्यकों को दोबारा अपने साथ लाने की कवायद से भी जोड़कर देखा जा रहा है, ऐसे में कयास लग रहे हैं कि दानिश अली 2024 से पहले कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ सकते हैं. दानिश अली ने खुद इन तमाम बातों का जवाब दिया है.

क्या कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे दानिश अली?

एक निजी यू ट्यूब चैनल ने जब बसपा सांसद दानिश अली से इसे लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी ने क्या पाप कर दिया कि दानिश अली के साथ संवेदना प्रकट करने आ गए, क्योंकि उनके साथ संसद में जो हुआ उस पर संवेदना प्रकट करने आ गए, उनके साथ दो मिनट बैठकर चले गए, तो उन्होंने पाप कर दिया. आप तो नफरत फैलाते है दिनभर. आपको तो शर्म नहीं आई कि माफी मांगे, आपको तो शर्म नहीं आई कि आप ये बात करें कि ऐसा सबक सिखाया जाए कि आने वाले समय में कोई सांसद ऐसा न करें. उल्टा आप दबाव बना रहे हैं एक अलग नैरेटिव सेट कर रहे हैं.'

दरअसल राहुल गांधी के साथ दानिश अली की तस्वीरों को लेकर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी कमेंट करते हुए इसे कांग्रेस में शामिल होने की कोशिश बताया था, जिस पर बसपा सांसद ने कहा कि, 'ये घटिया सोच के लोग हैं. इन्हें जनता ने देख लिया. संसद में लोकसभा के पटल पर देश ने देख लिया. ये कितनी गंदी सोच के लोग है, क्या पढ़ाया जाता है इनको कि कोई अगर आहत हुआ है तो उनके प्रति संवेदना भी प्रकट नहीं करेंगे आप. तड़पते हुए मरने दीजिए. जैसा कि आप रोज सड़कों पर करते हैं. क्योंकि आपकी पाठशाला में तो यही पढ़ाया जाता है, जो लिंचिंग होती है उन लोगों को आपके नेता माला डालकर स्वागत करते हैं.  मुख्तार अब्बास नकवी जैसे लोग जिन्हें बीजेपी ने दूध में मक्खी तरह निकालकर फेंक दिया, उनके बारे में मैं कुछ नहीं कहूंगा.' 

Lok Sabha Election के लिए भूपेंद्र चौधरी ने खुद संभाली कमान, बीजेपी के इस कदम से पश्चिमी यूपी में बढ़ेंगी विपक्ष की मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget