एक्सप्लोरर

UP News: यूपी पहुंचे चिराग पासवान का I.N.D.I.A गठबंधन पर बड़ा दावा, सीएम नीतीश और लालू यादव का किया जिक्र

Prayagraj News: जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बिहार में जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि दोनों एक दूसरे के धुर विरोधी रहे हैं.

Chirag Paswan UP Visit: लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही एलजेपी सांसद चिराग पासवान ने कहा कि पीएम मोदी मेरे लिए अभिभावक तुल्य हैं. पीएम मोदी का प्यार और स्नेह हमेशा मिलता रहा है, देश के प्रति पीएम मोदी का योगदान अतुलनीय है.

इसके साथ ही चिराग पासवान ने बिहार में जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि दोनों एक दूसरे के धुर विरोधी रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल का विकल्प बनकर सत्ता में आए थे, उन्होंने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को जंगल राज का नाम दिया था. चिराग पासवान ने कहा है कि लालू यादव और नीतीश कुमार सत्ता की लालच में एक दूसरे साथ हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड का गठबंधन में बेमेल गठबंधन है. वहीं उन्होंने कहा लालू यादव और नीतीश कुमार ने अपने गठबंधन के नेताओं को हमेशा धोखा दिया है. यही वजह है कि उन पर कोई राजनीतिक दल भरोसा नहीं करता है.

चिराग पासवान ने कहा कि इंडिया गठबंधन भी नीतीश कुमार और लालू यादव पर भरोसा नहीं करता है. यही वजह है कि अब तक नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक तक नहीं बनाया गया है. जबकि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद की दावेदारी की अपेक्षा के साथ इंडिया गठबंधन में शामिल हुए थे. चिराग पासवान ने भविष्यवाणी करते हुए कहा अगर नीतीश कुमार और लालू यादव की अपेक्षाएं पूरी नहीं हुई तो यह इंडिया गठबंधन से भी जल्द बाहर आ जायेंगे.

कौशांबी ट्रिपल मर्डर पर भी दिया बयान

वहीं कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गौस गांव में दो दिन पहले हुए ट्रिपल मर्डर पर उन्होंने कहा ट्रिपल मर्डर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर परिस्थितियों को देखने के बाद इस पर कुछ कहा जा सकता है. चिराग पासवान ने पुलिस और प्रशासन से यह अपेक्षा की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही ह ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो. उन्होंने कहा कि इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ से भी बात करेंगे. उन्होंने कहा है कि यह मामला भी सीएम योगी के संज्ञान में है, निश्चित तौर पर सीएम योगी इस मामले में उचित कदम उठाने का काम करेंगे.

Asia Cup 2023 Final: एशिया कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने दी बधाई

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget