एक्सप्लोरर

यूपी: टिड्डी दल ने किया बड़ा नुकसान, सौ बीघा खेत में लगी सब्जी की फसल को किया बरबाद

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में टिड्डी दल किसानों के लिए मुसीबत बने हुए हैं. बांदा में टिड्डी दल ने कमला कर करीब सौ बीघा में बोई सब्जी की फसल को बरबाद कर दिया. टिड्डियों का दल मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिले के जंगलों से निकलकर आया था.

बांदा/महोबा, एजेंसी। बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र के सात गांवों में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में आए टिड्डी दल ने करीब सौ बीघा में बोई सब्जी की फसल बरबाद कर दी. फसल को बरबाद करने के बाद टिड्डी दल मध्य प्रदेश के जंगलों की ओर चला गया. मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिले के जंगलों से अचानक बड़ी तादाद में आए टिड्डी दल ने बांदा जिले की नरैनी तहसील के करतल, बिल्हरका, महाराजपुर, मानपुर, पुकारी, रगौली और बाबू पुर गांवों में बड़ा नुकसान किया है.

बोड़ा पुरवा के रहने वाले पप्पू निषाद ने शुक्रवार को बताया कि, 'टिड्डियों का दल मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिले के जंगलों से निकलकर बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे यहां मंडराने लगा था. किसानों ने शोर मचाकर टिड्डियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन एक घंटे के भीतर टिड्डियों का दल सब्जी की फसल चट कर दोबारा मध्य प्रदेश को जंगलों की ओर चला गया.' इसी गांव के किसान भोला सिंह ने बताया कि, 'टिड्डी दल के आने की सूचना अधिकारियों को दी गयी थी, लेकिन कोई कर्मचारी रसायन छिड़काव करने तक नहीं आया.'

जिले के कृषि अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि, 'नरैनी क्षेत्र के किसानों ने टिड्डी दल के आने की सूचना विभाग को नहीं दी थी. प्रशासन के पास टिड्डियों से निपटने की पूरी तैयारी है.' नरैनी क्षेत्र की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) वन्दिता श्रीवास्तव ने बताया कि, 'टिड्डी दल के आने और करीब एक घंटे बाद वापस होने की सूचना देर से मिली, सब्जी की फसलों के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है.' एसडीएम ने कहा कि, 'टिड्डी दल से निपटने के लिए स्थानीय कृषि विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.'

यूपी: टिड्डी दल ने किया बड़ा नुकसान, सौ बीघा खेत में लगी सब्जी की फसल को किया बरबाद

कृषि विभाग के उपनिदेशक जी राम ने बताया कि, 'तीन दिन से महोबा जिले में डेरा जमाए टिड्डी दल ने बृहस्पतिवार को ही भगारी, बछेछरकला, नगाराडांग, मगरौल और सलैया गांव में धावा बोला था, लेकिन किसानों के शोर मचाने पर खेतों में नहीं उतर पाया और सिर्फ पेड़ों को नुकसान पहुंचाकर वापस चला गया.' उन्होंने बताया कि, 'टिड्डी दल की सूचना पर वन विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों ने रसायन का छिड़काव कर लाखों की तादाद में टिड्डियों को मारा भी है.' डॉ कुमार ने कहा, 'इस समय टिड्डी दल जिले से सटे मध्य प्रदेश के जंगलों में है, जो कभी भी हमला कर सकता है.'

गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व टिड्डी दल ने चित्रकूट जिले की सीमा से बांदा जिले के ओरन क्षेत्र के मझीवां सानी और वैदन पुरवा में धावा बोला था. तब सतर्क कृषि विभाग के अधिकारियों ने रसायन का छिड़काव कर लाखों की तादाद में टिड्डियों को मार भी दिया था. यह टिड्डी दल का दूसरा हमला है.

यह भी पढ़ें:

महोबा में टिड्डी दल का हमाला, समय रहते दवाओं के छिड़काव से मारी गईं लाखों टिड्डी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला
लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget