एक्सप्लोरर

Lockdown: 14 अप्रैल के बाद का करा रखा है ट्रेन का टिकट, उनके लिए क्या है रेलवे का प्लान?

Lockdown: 14 अप्रैल के बाद जिन्होंने ट्रेन की एडवांस टिकट बुक करा रखी है, उनके लिए रेलवे क्या करने की सोच रहा है। ऐसा सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन के 30 अप्रैल तक बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

एबीपी गंगा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) की वजह से देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। जिसकी वजह से बसों और ट्रेनों से लेकर हवाई सेवाएं बंद हैं। इस उम्मीद से कि 15 अप्रैल से लॉकडाउन खत्म हो जाएगा, कई यात्रियों ने घर जाने के लिए ट्रेनों में अपनी टिकट बुक करा रखी है, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में भारतीय रेलवे (Indian Railway) 14 अप्रैल के बाद यात्रियों द्वारा टिकट बुक कराए जाने के मामले का समाधान निकालने पर विचार कर रहा है।

Railway-isolation-coach

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जब तक ट्रेनों की आवाजाही की बहाली को लेकर सरकर की तरफ से कोई स्पष्टता नहीं होती है, तब तक के लिए बुक किए गए टिकटों को निलंबित किया जा सकता है। रविवार को परिवहन और सप्लाई चेन से संबंधित मुद्दों पर हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक अग्रिम बुकिंग का मुद्दा उठा था।

Lockdown: 14 अप्रैल के बाद का करा रखा है ट्रेन का टिकट, उनके लिए क्या है रेलवे का प्लान?

इस बीच रेलवे के 14 अप्रैल के बाद टिकटों की एडवांस बुकिंग जारी रखने के फैसले ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया, क्योंकि सरकारी ट्रांसपोर्ट इकाई एयर इंडिया ने सभी टिकटों की बुकिंग 30 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दी है। वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट में ये बात सामने आई कि रेलवे की सब्सिडियरी IRCTC कभी भी ट्रेन रद्द होने की स्थिति में र सुविधा शुल्क (Convenience Charges) लौटाती नहीं है। हालांकि इसपर रेलवे की ओर से सफाई भी आई है। जिसमें उसने कहा कि उसके द्वारा यात्रियों को ई-टिकट बुकिंग की सुविधा दी गई है। जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति घर, दफ्तर के साथ ही अपने मोबाइल फोन के इस्तेमाल से 24 घंटे में कभी भी टिकट बुक कर सकते हैं।

railway-corona

इसके लिए IRCTC नॉमिनल सुविधा शुल्क लेता है। जो नॉन-एसी क्लास यानी स्लीपर की बुकिंग के लिए प्रति टिकट 15 रुपये होता है और एसपी व प्रथम श्रेणी की टिकट के लिए 30 रुपये प्रति टिकट होता है। इस एक टिकट पर अधिकतम 6 यात्रियों की सीट बुक हो सकती है और शुल्क टिकट के हिसाब से लिया जाता है, न कि यात्री के हिसाब से।

Lockdown: 14 अप्रैल के बाद का करा रखा है ट्रेन का टिकट, उनके लिए क्या है रेलवे का प्लान?

रेलवे का कहना है कि इस सुविधा को देने के लिए IRCTC को सर्वर का परिचालन खर्च, ग्राहकों की सुविधा में सुधार और चैटबोट, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित PNR कंफर्मेशन प्रीडिक्टर जैसे अनुभव ग्राहकों को दिया जाता है। टिकट बुक न किए जाने पर भी सुविधाओं को चलाने पर एक निश्चित खर्च होता है। जहां प्रतिदिन टिकटिंग ऑपरेशन की रखरखाव लागत 32 लाख रुपये है। इसपर वार्षिक लागत 125 करोड़ रुपये आता है। इसके अलावा ट्रेन के रद्द होने की स्थिति में यात्रा को पूरा किराया रिफंड किया जाता है। हालांकि, सुविधा शुल्क वापस नहीं लौटाया जाता है, जो की नाममात्र भर ही है। इसका उपयोग टिकटिंग सुविधा को अपडेट करने और प्रतिदिन रखरखाव के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़ें:

COVID-19 की जंग में रेड, ग्रीन और ओरेंज जोन का क्या है मतलब, जानें विस्तार से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget