एक्सप्लोरर

Coronavirus: दिल्ली की लाइफ लाइन मेट्रो Lockdown में ऐसे कर रही पुलिसवालों की मदद, दे रही फ्री में सर्विस

Coronavirus: दिल्ली की लाइफ लाइन मेट्रो Lockdown में ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों की मदद के लिए आगे आई है। भले ही मेट्रो आम लोगों के लिए बंद हो, लेकिन इस दौरान पुलिसवालों के लिए मेट्रो चलाई जा रही है, ताकि वो अपने गंतव्य तक बिना किसी परेशानी के आ-जा सकें।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस (Coronavirus) के खतरे के बीच पूरा देश लॉकडाउन (Lockdown In India) है। लॉकडाउन की वजह से दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रों (Delhi Metro) भी बंद है। हालांकि, इस बीच पुलिस सूत्रों से पता चला है कि भले ही दिल्ली मेट्रो की सेवाएं आम लोगों के लिए बंद हैं, लेकिन पुलिसवालों के लिए मेट्रो अब भी चल रही है। इसके साथ ही, ये भी पता चला है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों को अपने घर, थाने या बैरक से अपने गंतव्य तक जाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पांच मेट्रो लाइनों के सभी स्टेशनों पर मेट्रो रुक भी रही है। साथ ही, वहां से पुलिसवालों को पिक और ड्रॉप भी कर रही है और इसके लिए पुलिसवालों से कोई किराया भी वसूला नहीं जा रहा है।

पुलिसवालों के लिए मेट्रो का फ्री सफर 

बता दें कि लॉकडाउन में सभी देशवासियों से अपने घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है, तो वहीं स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा पुलिसकर्मी भी मैदान में उतरकर कोरोना की जंग के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। इस दौरान दिल्ली में पुलिसकर्मियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए डीएमआरसी (DMRC) केवल पुलिसवालों के लिए मेट्रो चला रही है। खास बात ये है कि मेट्रो में ट्रैवल करने के लिए डीएमआरसी पुलिसवालों से कोई किराया भी नहीं वसूल रही है।

आईडी कार्ड दिखाकर हो रही मेट्रो स्टेशन में एंट्री

पुलिसकर्मियों के आईडी कार्ड देखकर उन्हें मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री दी जा रही है। मेट्रो ट्रैबल के लिए बकायदा एक शेड्यूल भी बनाया गया है, जिसे सभी जिलों और यूनिटों में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच सर्कुलेट भी किया गया है। ताकि इस शेड्यूल को देखकर पुलिसकर्मी ड्यूटी पर आने-जाने की पहले से प्लानिंग कर सकें। बताया जा रहा है कि इस बाबत मेट्रो पुलिस के डीसीपी की ओर से एक विशेष मैसेज भी जारी किया गया है। साथ ही, सभी जिलों और दिल्ली पुलिस की सभी यूनिट्स के डीसीपी व पुलिस डिपार्टमेंट समेत अन्य सीनियर अधिकारियों को भी इस शेड्यूल के बारे में सूचित किया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये मैसेज पहले 24 मार्च और फिर 25 मार्च को भी सभी डिपार्टमेंट्स के पुलिसकर्मियों को भेजा गया। इसके बाद मंगलवार यानी 31 मार्च को एक बार फिर से मेट्रो पुलिस की डीसीपी की ओर से ये सूचना दी गई है कि लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए दिल्ली मेट्रो द्वारा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

पुलिसवालों के लिए 14 अप्रैल तक जारी रहेगी ये सुविधा

जिसका मतलब है कि किसी भी पुलिसकर्मियों के घर, थाना या ड्यूटी की जगह के आसपास कोई मेट्रो स्टेशन है और उनके पास आने-जाने का कोई साधन नहीं है, ऐसे में वो मेट्रो के जरिए अपने गंतव्य तक आ-जा सकते हैं, वो भी फ्री में। यानी उन्हें कोई किराया नहीं देना होगा। मेट्रो पुलिस के डीसीपी द्वारा जारी मैसेज में ये भी बताया गया है कि मेट्रो द्वारा पुलिसकर्मियों के लिए ये सुविधा 14 अप्रैल तक जारी रहेगी। जिस भी स्टेशन से मेट्रो चलेगी, उस रूट पर आने वाले हर स्टेशन पर रुकेगी। इस सफर के लिए जो शेड्यूल बनाया गया है, उसके थोड़ी देर पहले मेट्रो स्टेशन के गेट खोल दिए जाएंगे। इसके लिए सभी पुलिसवालों को समय पर स्टेशन पहुंचने के लिए कहा गया है। साथ ही, ये भी कहा गया है कि पुलिसवाले अपना आईडी कार्ड यानी पहचान पत्र दिखकर मेट्रो स्टेशन में एंट्री और एग्जिट कर सकते हैं।

किस लाइन पर कितनी मेट्रो चलेंगी

  • मेट्रो की रेड, येलो और ग्रीन लाइन पर दो-दो मेट्रो चलेंगी।
  • वायलेट लाइन पर 3 मेट्रोय़
  • ब्लूलाइन पर 5 मेट्रो ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं।
  • दरअसल, दिल्ली पुलिस के कई पुलिसकर्मी यूपी और हरियाणा स्थिति एनसीआर के शहरों में रहते हैं। ऐसे में इन लाइनों पर खासतौर से मेट्रो चलाई जा रही हैं, जो एनसीआर कनेक्ट करती हैं।

मेट्रो का शेड्यूल

  • सुबह और शाम दोनों समय पर सवा सात बजे से नौ बजे तक मेट्रो चलेंगी।
  • पुलिसकर्मियों के आने-जाने के लिए हर रूट पर कम से कम 2-2 मेट्रो चलेंगी।
  • ब्लूलाइन पर द्वारका सेक्टर-21 से चलने वाली मेट्रो नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक जाएगी।
  • नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से चलने वाली मेट्रो भी द्वारका तक जाएगी।
  • वैशाली से आने वाली मेट्रो यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाएगी।
  • कीर्ति नगर और बहादुरगढ़ के बीच सीधी मेट्रो चलाई जा रही है।
  • मुंडका से इंद्रलोक के बीच आते-जाते वक्त मेट्रो चेंज करनी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें: यूपी में कोरोना से पहली मौत, गोरखपुर में 25 साल के युवक ने तोड़ा दम; देश में इतनी कम उम्र में Covid-19 से मौत का पहला मामला Coronavirus: आगरा में बेटे के बाद अब डॉक्टर पिता निकला कोरोना पॉजिटिव, 12 पहुंची संक्रमितों की संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget