एक्सप्लोरर

Lockdown 2.0: कोरोना की जंग को लेकर पीएम मोदी के 7 मंत्रों पर कांग्रेस ने पूछे 7 सवाल

Lockdown 2.0: कोरोना की जंग को लेकर पीएम मोदी ने 7 मंत्रों पर जोर दिया। उनके इन मंत्रों पर कांग्रेस ने सात सवाल पूछे हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोनावायरस का फैलाव रोकने के लिए लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने सात मंत्रों के पालन पर जोर दिया। अब कांग्रेस ने पीएम के इन्हीं 7 मंत्रों पर सात सवाल उठाए हैं। इस बाबत कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला की ओर से बयान जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने कहा कि देश लॉकडाउन का समर्थन तो करता है, मगर सरकार बार-बार सिर्फ देशवासियों को जिम्मेदारियों का अहसास ना दिलाए, बल्कि अपनी जिम्मेदारियां भी निभाए।

मोदी के 7 मंत्र, कांग्रेस के 7 सवाल 

पहला सवाल

कोरोना की रोकथाम का एक मात्र रास्ता टेस्टिंग है। एक फरवरी से 13 अप्रैल, 2020 तक यानी 72 दिनों में देश में केवल 2,17,554 कोरोना टेस्ट हुए। औसत 3,021 टेस्ट प्रतिदिन है, टेस्ट कई गुना बढ़ाने की क्या योजना है?

दूसरा सवाल कांग्रेस ने सरकार से यह भी पूछा कि सबसे अगली पंक्ति में काम करने वाले कर्मचारियों को पीपीई (स्वास्थ्य संबंधी किट) और अन्य व्यक्तिगत किट क्यों नहीं मुहैया कराई जा रही हैं और उन प्रवासी मजदूरों पर सरकार की क्या रणनीति है, जो भूख से संघर्ष कर रहे हैं।

तीसरा सवाल

सुरजेवाला ने सवाल किया, 'रबी की लाखों एकड़ फसल खड़ी है, क्योंकि कटाई की कोई व्यवस्था नहीं है। एमएसपी पर फसलों की खरीद के बारे में क्या योजना है और क्या किसानों के प्रति सरकार की कोई जिम्मेदारी नहीं है?'

चौथा सवाल

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, 'कोरोना के आने से पहले से ही देश का युवा अभूतपूर्व बेरोजगारी से जूझ रहा था और अब बेरोजगारी के साथ ही छंटनी होने से नौकरियां जाने की दर विकराल रूप ले रही है। ऐसे में मोदीजी बताइए, आपकी कोविड-19 इकोनॉमिक रिकवरी टास्क फोर्स कहां गायब है? लॉकडाउन के बाद करोड़ों युवा कहां जाएं?'

पांचवां सवाल

सुरजेवाला ने अगले प्रश्न में पूछा कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ दुकानदार, लघु और मध्यम उद्योग हैं, जो आज चौपट होने के कगार पर हैं। खेती के बाद सबसे अधिक रोजगार इन्हीं क्षेत्रों में है। इसलिए इन्हें वापस पटरी पर लाने व आर्थिक मदद के बारे सरकार का क्या एक्शन प्लान है?

छठा सवाल कांग्रेस नेता ने कहा कि पूरी दुनिया ने कोरोना से पैदा हुए आर्थिक संकट से पार पाने के लिए करोड़ों-अरबों रुपये के आर्थिक पैकेज लागू किए हैं। इस सूची में आपकी सरकार आखिरी पायदान पर क्यों खड़ी है? नीयत और नीति की ये कमी देश को बहुत भारी पड़ रही है।

सातवां सवाल

पूरी दुनिया ने कोरोना से पैदा हुए आर्थिक संकट से पार पाने हेतु करोड़ों-अरबों रुपैये के आर्थिक पैकेज लागू किए। इस सूची में आपकी सरकार आख़री पायेदान पर क्यों खड़ी है? नियत और नीति की ये कमी देश को भारी पड़ रही है।

पीएम ने दिए हैं 7 मंत्र इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलावर को देशवासियों के सामने सात मंत्र रखे थे और इन सभी पर अमल करने की अपील की थी। उन्होंने पहली बात में कहा कि अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो, उनकी अतिरिक्त सुरक्षा करनी है, उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है। दूसरी बात में उन्होंने कहा कि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मणरेखा का पूरी तरह पालन करें, घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। मोदी ने कहा कि अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, गर्म पानी, काढ़ा, इनका निरंतर सेवन करें। चौथी बात में उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप जरूर डाउनलोड करें और अन्य लोगों को भी इसे डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें। पांचवीं बात में प्रधानमंत्री ने कहा कि जितना हो सके, उतना गरीब परिवार की देखरेख करें और उनके भोजन की जरूरत पूरी करने की कोशिश करें। उन्होंने छठी बात कही कि अपने व्यवसाय, उद्योगों से जुड़ें लोगों के प्रति संवेदना रखें, उन्हें नौकरी से न निकालें। मोदी ने सातवीं बात कही कि डॉक्टर, नर्स, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी जैसे लोगों का सम्मान करें, क्योंकि यही लोग कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे खड़े हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
गोंडा के 3 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ, खाते में आएगी सब्सिडी
गोंडा के 3 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ, खाते में आएगी सब्सिडी
सुभासपा विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, CM योगी को लिखा पत्र
सुभासपा विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, CM योगी को लिखा पत्र
'फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा तो बंद हो जाएंगे अस्पताल', बोले मंत्री दयाशंकर सिंह
'फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा तो बंद हो जाएंगे अस्पताल', बोले मंत्री दयाशंकर सिंह

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Teak Tree Cultivation: सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
Embed widget