एक्सप्लोरर

Kanpur News: AADHAR के जरिए भुगतान के विकल्प को आज ही करें लॉक, नहीं तो खाते से निकल सकते हैं पैसे

Kanpur cyber crime: यदि आप बैंक में जमा अपनी गाढ़ी कमाई को बचाना चाहते हैं तो आज ही आधार कार्ड की वेबसाइट पर जाकर आधार के जरिए भुगतान के विकल्प को लॉक कर दें.

Cyber Crime:  यदि आपका बैंक में खाता है और  आप मकान की रजिस्ट्री करा चुके हैं तो बैंक में जमा आपकी गाढ़ी कमाई को साइबर अपराधी हथिया सकते हैं. जी हां, ये बिल्कुल सच है.  साइबर अपराधियों ने आपके आधार कार्ड के जरिये आपके बैंक खाते में जमा रकम को उड़ाने का एक नया तरीखा खोज निकाला  है. दरअसल वे रजिस्ट्री ऑफिस जाकर आपके अंगूठे के निशान निकलवार उसकी रबर स्टॉम्प निकलवाकर ठगी कर रहे हैं. आपको  यह जानकर हैरानी होगी की इस प्रक्रिया में आधार कार्ड धारक के पास कोई ओटीपी भी नहीं आता और आपके बैंक खाते से रकम भी निकल जाती है. जब तक आपको खाते से पैसे निकलने के बारे में पता चलता है तब तक सब कुछ लुट चुका होता है. इन दिनों ऐसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं.

एक महीने में 12 शिकायतें सामने आईं
रेलबाजार थाना परिसर स्थित साइबर थाने में एक महीनें में इस तरह की ठगी की 12 घटनाएं दर्ज हुई हैं जिनमें से 8 शिकायतों की जांच में पता चला कि आधार कार्ड के जरिए ठगी हुई है.लोगों के खाते से रकम निकल गई और न तो उनके पास कोई ओटीपी आया और न ही कोई लिंक अपलोड किया. रजिस्ट्री कराने वाले तमाम लोगों के मन में इस तरह की घटनाओं से चिंता पैदा हो गई है.

ये लोग हुए ठगी का शिकार
चकेरी में साइबर ठगों ने अहिरवां निवासी एलआईसी एजेंट सुशील शर्मा के खाते से रविवार शाम 4 बार में 40 हजार रुपए निकाल लिये. मोबाइल पर मैसेज आने पर जब बैंक जाकर पता किया तो आधार के जरिए रकम निकालने की बात सामने आई. वहीं, साकेत नगर निवासी रजत कुमार ऑटो पार्ट्स का कारोबार करते हैं. 25 दिन पहले उनके खाते से 5 बार में 1 लाख रुपए निकाले गये. इस दौरान न तो उनके मोबाइल पर कोई कॉल आई और न कोई ओटीपी. बैंक जाकर पता किया तो आधार कार्ड के जरिए रकम निकालने की बात सामने आई.

ठगी से बचना चाहते हैं तो करना होगा ये काम
यदि आप इस तरह की ठगी का शिकार होने से बचना चाहते हैं तो आपको आधार से भुगतान के विकल्प को लाक करना होगा. इसके लिए आपको आधार कार्ड की वेबसाइट पर जाना होगा. साइबर थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि आधार कार्ड की वेबसाइट से भुगतान के विकल्प पर जाकर ठग राजस्व विभाग के रजिस्ट्री डाटा से लिए फिंगरप्रिंट स्कैन कर तैयार रबर स्टॉम्प की मदद से रकम निकाल रहे हैं. यदि आधार कार्ड धारक वेबसाइट पर जाकर आधार से भुगतान के विकल्प को बंद कर दं तो ऐसी घटनाएं रोकी जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें:

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में मौसम का बदलेगा मिजाज, दो दिन छाए रहेंगे बादल, जानिए बारिश को लेकर क्या है अपडेट

अब School की दीवारों के रंग पर सियासत!, Hamirpur के इस प्राथिमक स्कूल के रंग पर बवाल!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget