एक्सप्लोरर

क्या उत्तर प्रदेश में लागू होगी शराबबंदी? CM योगी आदित्यनाथ ने दिया ये जवाब

यह पूछे जाने पर कि क्‍या उत्तर प्रदेश को शराब मुक्‍त बनाने की योजना है, योगी ने कहा कि ''हम जबरन कुछ नहीं कर सकते लेकिन राज्‍य के हित के लिए जो भी होगा हम वह कदम उठाएंगे.''

लखनऊ: नई आबकारी नीति बनाने के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को संकेत दिया कि वह राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं हैं. बहरहाल, उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि उनकी सरकार उत्तर प्रदेश के हित में सभी कदम उठाएगी. नई आबकारी नीति के अनुसार उत्‍तर प्रदेश में प्रति व्‍यक्ति या एक घर में महज छह लीटर शराब ही रखी जा सकेगी. अगर इससे अधिक मात्रा में शराब रखनी है तो आबकारी विभाग से लाइसेंस लेना होगा.

मुख्‍यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि इस कदम से शराब की तस्‍करी पर रोक लगेगी और यह राज्‍य के हित में हैं. यह पूछे जाने पर कि क्‍या राज्‍य सरकार की उत्तर प्रदेश को शराब मुक्‍त बनाने की योजना है, उन्‍होंने कहा कि ''हम जबरन कुछ नहीं कर सकते लेकिन राज्‍य के हित के लिए जो भी होगा हम वह कदम उठाएंगे.'' उल्‍लेखनीय है कि पड़ोसी राज्‍य बिहार और गुजरात में भी शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है.

अलग-अलग राज्यों में नहीं बंटेगा यूपी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के विभाजन के कयासों पर भी विराम लगाया है. सीएम योगी ने साफ कर दिया कि यूपी के अलग-अलग हिस्से नहीं होंगे. योगी ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा, "हम एकजुटता में भरोसा रखते हैं, विभाजन में नहीं."

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से यूपी को अलग-अलग राज्यों में विभाजित करने की मांग उठती रही है. साल 2000 में यूपी का बंटवारा कर उत्तराखंड राज्य बनाया गया था. इसके बाद भी यूपी के कुछ और हिस्से करने की मांग होती रही है.

ये भी पढ़ें-

आज नोएडा नहीं आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, खराब मौसम के कारण रद्द हुआ दौरा

BJP सांसद सत्यपाल सिंह बोले- बागपत में कट्टे लेकर घूमते हैं बच्चे, व्यापारियों को कैसे दिलाएं भरोसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget