एक्सप्लोरर

Uttarakhand Police Letter: किच्छा कोतवाल पर पुलिस कर्मियों ने लगाए गंभीर आरोप, पत्र वायरल होने पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर से उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक के नाम एक पत्र वायरल हुआ है जिसमें किच्छा कोतवाल पर पुलिस कर्मियों ने अवैध वसूली सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

Udham Singh Nagar News: उधम सिंह नगर जिले में सोशल मीडिया पर उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक (Uttarakhand DGP) के नाम लिखा एक पत्र बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वायरल पत्र में जिले की किच्छा कोतवाली के समस्त पुलिस कर्मियों द्वारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, ये आरोप बीस बिंदुओं में अंकित है. वायरल पत्र अब पूरे प्रदेश में चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है. वहीं एक गुमनाम पत्र मिलने के बाद से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

उधम सिंह नगर जिले में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक पत्र बहुत ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है, वायरल पत्र में किच्छा कोतवाली के समस्त पुलिस कर्मयों ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक से किच्छा कोतवाल की गोपनीय जांच को भारतीय पुलिस सेवा के किसी अधिकारी से करने की मांग की है. इस पत्र की प्रतिलिपि को कुमाऊं परिक्षेत्र पुलिस उप महानिरीक्षक और उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी भेजी है. पत्र में पत्र-व्यवहार की तिथि 10 जुलाई 2024 लिखी गई है.


Uttarakhand Police Letter: किच्छा कोतवाल पर पुलिस कर्मियों ने लगाए गंभीर आरोप, पत्र वायरल होने पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान

किच्छा कोतवाली प्रभारी पर गंभीर आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल पत्र में किच्छा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पर अधीनस्थों के साथ अमर्यादित व्यवहार करना, मानसिक दबाव बनाना, खनन और शराब कारोबारी पर दबाव बनाकर अवैध वसूली करना, एक महिला पुलिस कर्मी के साथ प्रेम प्रसंग होने की चर्चा और उस महिला पुलिसकर्मी को विशेष छूट देना सहित कई गंभीर आरोप वायरल पत्र में लगाए गए हैं जो अब पूरे प्रदेश में चर्चाओं का केंद्र बनें हुए हैं. इन प्रमुख आरोपों समेत वायरल पत्र में बीस आरोप लगाएं गए हैं. जो अब उधम सिंह नगर जिले के साथ ही पूरे प्रदेश में चर्चाओं का केंद्र बनें हुए हैं. उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि एक गुमनाम प्रार्थना पत्र मिला है उसमें लगाएं गए आरोप कि जांच की जा रही है.

(वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: गोरखपुर में आपसी रंजिश में छात्र की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव के बाद फोर्स तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
झांसी: पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget