एक्सप्लोरर

गोरखपुर में आपसी रंजिश में छात्र की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव के बाद फोर्स तैनात

Gorakhpur News: गोरखपुर के एक गांव में विवाद के बीच चाचा का हाथ टूटने की सूचना के बाद उसका भतीजा देखने आया. इस बीच पड़ोस में रहने वाले दबंगों ने पहले उसके साथ मारपीट की फिर गोली मार दी.

Gorakhpur Crime News: यूपी के गोरखपुर के एक गांव में सोमवार की देर शाम रंजिशन आर्किटेक्‍चर छात्र 24 वर्षीय आदेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. सोमवार की शाम गांव में विवाद के बाद चाचा का हाथ टूटने की सूचना के बाद आर्किटेक्टचर छात्र शहर से गांव में चाचा को देखने के लिए गया था.

इसी बीच पड़ोस के रहने वाले दबंगों ने पहले उसके साथ मारपीट की और गोली मारने के बाद फरार हो गए. छात्र को गोली लगने के बाद सीएचसी और फिर जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. 

आपसी रंजिश में तोड़ा हाथ 

गोरखपुर के सिकरीगंज थानाक्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव में सोमवार की शाम 6 बजे के करीब दबंगों ने रंजिशन विनोद चौधरी के साथ मारपीट कर उनका हाथ तोड़ दिया. विनोद के भाई दीपू चौधरी मुंबई में रहते हैं. उनके परिवार की पड़ोस में रहने वाले बृजेश त्रिपाठी से रंजिश है.

परिवार संग मिलकर रास्ते में रोका 

बृजेश अपराधी किस्म का है. उसके ऊपर कई मुकदमे भी दर्ज हैं. दीपू सोमवार को गांव पहुंचे, तो भाई विनोद बारीपुर बाजार में सामान लेने के लिए चला गया. इसी दौरान लौटते समय बृजेश त्रिपाठी और उसके साथियों के साथ परिवार के लोगों ने विनोद को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की. इस मारपीट में विनोद का हाथ टूट गया.

पड़ोसियों ने मारी गोली 

इसकी शिकायत करने के लिए विनोद थाने पर गए, तो पुलिसवालों ने उनकी बात नहीं सुनी. चाचा का हाथ टूटने की सूचना और पिता दीपू चौधरी के मुंबई से आने की खबर के बाद 24 वर्षीय आदेश चौधरी गोरखपुर के तारामंडल से रूम बंद कर गांव के लिए निकल लिया. वो गांव पहुंचा, तो वहां 8.30 बजे चाचा से मिलने के बाद पड़ोस में रहने वाले संतोष तिवारी के घर कीर्तन में शामिल होने के लिए चला गया. यहीं पर पहुंचे आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की. इसी दौरान उसे दो गोली मार दी गई.

घर के बाहर फेंकर हो गए फरार 

इसके बाद उसे घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए. आदेश को सीएचसी ले जाया गया. जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया. यहां पर चिकित्सकों ने उसे देर रात मृत घोषित कर दिया. आदेश की मौत की खबर गांव पहुंचने के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई.

चार साल पहले हुआ था विवाद 

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. बताया जा रहा है कि गांव में दोनों परिवार के घर के पीछे एक पोखरा है. ये गर्मी के दिनों में सूख जाता है. इसी पोखरे में चार साल पहले बच्‍चों के खेलने के विवाद के बाद बड़ों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद से ही दोनों परिवार के बीच रंजिश चलती है. 

गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन 

गोरखपुर के एसपी साउथ जितेन्‍द्र कुमार ने बताया कि सोमवार शाम 7.30 बजे पुलिस को मारपीट की सूचना मिली. इस घटना में दीपू चौधरी ने बताया कि उनके पुत्र 24 वर्षीय आदेश चौधरी को बृजेश त्रिपाठी की तरफ से गोली मार दिया गया है. उसके पैर और हाथ में गोली लगी है. सीएचसी पर उसे इलाज के लिए ले जाया गया. वहां से जिला चिकित्सालय भेजा गया. जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है. जल्‍द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: गौतम बुद्ध नगर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, जिला प्रशासन के साथ बैठक के बाद क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: चीनी के बढ़े दाम पर BJP के सहयोगी दल की हुंकार, आंदोलन का ऐलान
यूपी: चीनी के बढ़े दाम पर BJP के सहयोगी दल की हुंकार, आंदोलन का ऐलान
अखिलेश यादव से मुलाकात में किन मुद्दों पर हुई बात? संजय सिंह ने बताया
अखिलेश यादव से मुलाकात में किन मुद्दों पर हुई बात? संजय सिंह ने बताया
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget