एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडाः दो हफ्ते बीतने के बाद नहीं पकड़ा गया तेंदुआ, 3 दिनों से चहल-कदमी करता हुआ कैमरे में कैद

ग्रेटर नोएडा में दो हफ्ते बीतने के बाद भी तेंदुए को नहीं पकड़ा गया है.

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के एनटीपीसी दादरी प्लांट में एक बार फिर तेंदुए की गतिविधियां देखी गई हैं. इसके बाद से सीआइएसएफ के जवान सहित एनटीपीसी कर्मचारी दहशत में हैं. सीआइएसएफ के अधिकारी का कहना है कि वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए गंभीर रूप से प्रयास नहीं कर रही है. केवल पिंजरा लगाकर खानापूर्ति हो रही है. वन विभाग की टीम 17 दिन बीतने के बाद भी तेंदुए को पकड़ने में सफल नहीं हो सकी है.

एनटीपीसी दादरी प्लांट की सुरक्षा में तैनात सीआइएसएफ के जवान का कहना है कि तेंदुआ लगातार तीन दिनों से प्लांट के एश माउंट क्षेत्र में दिख रहा है. लेकिन वन विभाग ने कोई अभियान यहां नहीं चलाया है. सबूत के तौर पर यहां तेंदुए की वीडियो भी बनाई गई है. इनकी मांग है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग टीम मजबूती से सर्च अभियान लगातार चलाए.

6 अक्टूबर को दिखा था तेंदुआ बता दें कि बीते 6 अक्टूबर को एनटीपीसी प्लांट में तेंदुआ दिखा था. इसका वीडियो फेसबुक पर वायरल हुआ था. अगले दिन दोबारा तेंदुआ दिखा, तो वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंजों के निशान लेकर तेंदुआ होने की पुष्टि की. तीन संदिग्ध जगहों पर तीन पिंजरे भी लगाए गए. इसमें तेंदुआ का खाना भी डाला गया. पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए. दो से तीन दिन तक सर्च अभियान चला. हालांकि, कोई सफलता नहीं मिली.

सतर्क रहने का सुझाव जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी राजेश कुमार ने प्लांट का भ्रमण कर प्लांट कर्मचारियों को सर्तक रहकर कार्य करने का सुझाव दिया था. आरोप है कि तेंदुए की गतिविधि शांत होने के बाद वन विभाग ने भी अपना सर्च अभियान बंद कर दिया.

ये भी पढ़ेंः

हाथरस और बलिया केस के आरोपियों को करणी सेना का समर्थन, दोनों मामलों में ठाकुर समुदाय से हैं आरोपी मुरादाबादः थाने में सीज खड़े ट्रक का आरटीओ से जारी हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट, अब होगी मैजिस्ट्रेट जांच 

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बुरी तरह हारेंगे, तब अयोध्या दर्शन करने जाएंगे अखिलेश', यूपी चुनाव से पहले निरहुआ का तंज
'बुरी तरह हारेंगे, तब अयोध्या दर्शन करने जाएंगे अखिलेश', यूपी चुनाव से पहले निरहुआ का तंज
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget