एक्सप्लोरर

मुरादाबादः थाने में सीज खड़े ट्रक का आरटीओ से जारी हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट, अब होगी मैजिस्ट्रेट जांच

मुरादाबाद में एक ट्रक मालिक ने थाने में सीज ट्रक का फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करवा लिया. बाद में वह कोर्ट के जरिए ट्रक भी छुड़ाकर ले गया.

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आरटीओ विभाग का गज़ब कारनामा सामने आया है. आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने थाने में सीज़ ट्रक का बिना निरीक्षण किए फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर दिया. इसके बाद ट्रक मालिक ने कोर्ट से फिटनेस सर्टिफिकेट के आधार पर अपना ट्रक रिलीज़ करा लिया.

सुनने में ये आपको अजीब लगेगा, लेकिन ऐसा लग रहा है कि आरटीओ विभाग के अधिकारी दलालों के ज़रिये कराये जाने वाले काम को आंख बंद कर के कर देतें हैं. आरटीओ विभाग में दलालों का ये सिंडीकेट अक्सर ऐसे नियम विरुद्ध कार्य करके चर्चा में आता रहता है. अब इस मामले के सामने आने के बाद ज़िला अधिकारी ने मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये हैं. जांच के बाद दोषियों पर कार्यवाही होने का इंतजार है.

ये है मामला मामला 20 जून 2020 का है. यहां मुरादाबाद की थाना गलशहीद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पशुओं को ले जा रहे एक ट्रक को रोक लिया. पुलिस ने ट्रक का फिटनेस सर्टिफिकेट न होने पर उसे सीज कर दिया. यहीं से शुरू हुआ आरटीओ अधिकारियों के साथ दलालों का खेल. ट्रक मालिक गुलनवाज़ ने आरटीओ अधिकारियों और दलालों के साथ मिलकर थाने में सीज खड़े अपने ट्रक का फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करा डाला. जिसके आधार पर गुलनवाज ने गाड़ी को कोर्ट से रिलीज़ करा लिया.

कार्रवाई का इंतजार भष्टाचार की ये हैरान करने वाली घटना सामने आने के बाद ज़िला अधिकारी मुरादाबाद ने इसकी जांच एसीएम को सौपी है. अब जांच रिपोर्ट आने के बाद देखना होगा कि क्या कार्यवाही की जद में सिर्फ़ ट्रक मालिक ही आएगा या फ़िर थाने में बंद ट्रक का फ़र्ज़ी फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने वाले आरटीओ ऑफिस के अधिकारी और कर्मचारी भी आते हैं.

ये भी पढ़ेंः अयोध्या में और भव्य होगा इस साल का दीपोत्सव, सीएम योगी ने कहा- यादगार बने इस साल का आयोजन

यूपी के इस जिले में हुई अनोखी पहल, घर की नेमप्लेट पर मां, पत्नी या बेटी का नाम 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget