एक्सप्लोरर

बहराइच में तेंदुए के आतंक से दहशत, हमला कर 8 साल की बच्ची को जबड़े में दबोचा...मौत

बहराइच जिले के कतर्नियाघाट ककरहा रेंज में तेंदुए ने 8 तीन साल की को निवाला बना लिया. बच्ची रात करीब 10 बजे घर के बाहर निकली थी. तभी जंगल से आए तेंदुए ने उसे जबड़े में दबोच लिया. पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है.

बहराइच, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कतर्निया घाट वन्यजीव अभयारण्य से सटे रिहायशी इलाके में तेंदुए के हमले में 8 साल की एक बच्ची की मौत हो गयी. प्रभागीय वन अधिकारी जीपी सिंह ने मंगलवार को बताया कि कतर्नियाघाट अभयारण्य के ककरहा रेंज अंतर्गत धोबियनपुरवा गांव में रहने वाले रफीक की बेटी रोशनी सोमवार रात करीब 10 बजे घर के बाहर निकली थी. तभी जंगल से आए तेंदुए ने उसे जबड़े में दबोच लिया और जंगल में ले जाने लगा.

अधिकारी ने बताया कि बच्ची के परिजन तथा अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगल में भाग गया लेकिन तब तक रोशनी की मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है. विश्व प्रकृति निधि (डब्ल्यूडबल्यूएफ) ने प्रभावित परिजन को 10 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता दी है.

जंगल से सटे इलाकों में तेंदुए के हमले बढ़ने के सवाल पर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन में गांवों में लोगों की चहल-पहल कम होने के कारण भी जंगली जानवरों ने जंगल से गांव की ओर रुख किया है. उन्होंने बताया कि किसान गन्ने और मक्के की खेती कर रहे हैं जिससे जंगली जानवरों को खेतों में जंगल सा माहौल लगता है. गांवों में तेंदुए के भोजन के लिए कुत्ते और बकरी अपेक्षाकृत आसान शिकार होते हैं. गांवों या खेतों में घुसे तेंदुए के सामने जब कोई बच्चा या व्यक्ति अकेला आ जाता है तो तेंदुआ उसे शिकार बना लेता है. सिंह ने बताया कि, 'जंगल के नजदीक रह रहे ग्रामीणों को लगातार जागरुक किया जा रहा है कि शाम को घरों से न निकलें. दिन में भी जरूरी हो तो समूह में निकलें.

बहराइच में तेंदुए के आतंक से दहशत, हमला कर 8 साल की बच्ची को जबड़े में दबोचा...मौत

गौरतलब है कि, 4 जून को भी बहराइच वन प्रभाग में नानपारा वन रेंज के डल्लापुरवा गांव में तेंदुए ने तीन वर्षीय एक बच्चे को मार डाला था. उसी दिन एक दूसरी घटना में कतर्नियाघाट के पटहा गौढ़ी में तेंदुए ने हमला कर एक वन कर्मी तथा दो पुलिस कर्मियों सहित सात लोगों को घायल किया था. वन विभाग ने पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा था.

पीलीभीत में नहीं थम रहे बाघ के हमले, एक और किसान की मौत के बाद नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग की चौकी फूंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget