एक्सप्लोरर

UP News: मुरादाबाद में बढ़ा तेंदुए का आंतक, 10 घंटे चले अभियान के बाद वन विभाग ने पाया काबू

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में तेंदुओं का आतंक बढ़ा चुका है. मुरादाबाद वन विभाग और पुलिस की टीम ने करीब 10 घंटे चले अभियान के बाद एक तेंदुए को पिंजरे में कैद किया है.

Moradabad leopard Attack News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खौफ का पर्याय बन चुके एक तेंदुए को वन विभाग और पुलिस की टीमों ने लगभग 10 घंटे चले अभियान के बाद पिंजरे में कैद कर लिया जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील का जंगल उत्तराखंड के जंगलों से सटा हुआ है. जहां गर्मी के मौसम में नेशनल जिम कॉर्बेट पार्क के वनों से निकलकर तेंदुए शिकार और पानी की तलाश में ठाकुरद्वारा के जंगलों में आ जाते हैं. पिछले एक महीने से लगातार जंगलों में तेंदुओं का आतंक बना हुआ है. ये तेंदुए कई किसानों पर हमला भी कर चुके हैं.

आज भी जब ग्रामीणों ने खवासपुर धनतला गांव में एक पुलिया के अंदर तेंदुए को छिपा हुआ देखा तो वह डर गए, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई. पुलिस और वन विभाग की टीमों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया और जाल लगा कर पुलिया के अंदर पानी डाला लेकिन तेंदुआ बाहर नहीं निकला. इसके बाद पिंजरा मंगवाया गया और उसमे एक बकरे को बंद कर पुलिया के पास रखा ताकि शिकार के लालच में तेंदुआ पिंजरे में आ जाये लेकिन तेंदुआ फिर भी बाहर नहीं आया.

क्षेत्र में तेंदूए के आतंक बढ़ा
इसके बाद एक प्रेशर मशीन से पानी की धार तेंदुए के मुंह पर डाली गई तो तेंदुआ बाहर निकला और उसे पिंजरे में बंद कर लिया गया. बकरे को पिंजरे से निकाल लिया गया और तेंदुए को वन विभाग वाले अपने साथ ले गये इस दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. 

ग्रामीण तेंदुओं के डर से अपने खेतों पर भी नहीं जा रहे हैं. पिछले बीस दिन के भीतर हुए हमले में अब तक पांच लोग घायल हो चुके हैं. 6 दिन पहले आलमगीरपुर गांव में किसान सुखलाल पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से किसान को बचाया और सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पांच घंटे के अभियान के बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया था और आज फिर एक तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद किया. 

वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा
करीब 20 दिन पहले कल्याणपुर में खेतों में काम कर रहे किसानों पर तेंदुए ने हमला कर महिला सहित चार लोगों को घायल कर दिया था. उस समय वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वहां पर पिंजरा लगाया था, लेकिन तेंदुआ ग्रामीणों को और वन विभाग को चकमा देकर वहां से चला गया था. 

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा और कांठ तहसील के जंगलों में सबसे अधिक तेंदुए आतंक मचा रहे हैं. तेंदुओं के हमलों से किसानों में खौफ है और वह अपने खेतों पर भी नहीं जा पा रहे हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी है कि वह खेतों पर अकेले न जाएं. खेतों पर इकट्ठे होकर जाएं और शोर मचाते हुए जाएं ताकि तेंदुआ आवाजे सुन कर भाग जाए और किसी पर हमला न करे. अगर कहीं तेंदुआ दिखाई देता है और उसकी सूचना तत्काल दें ताकि समय से तेंदुए को पकड़ा जा सके. ग्रामीणों का कहना है की एक हफ्ते में दो तेंदुए तो पकड़े जा चुके हैं, लेकिन अभी भी जंगलों में कई और तेंदुए हैं जिसकी वजह से खतरा बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- यूपी के गाजीपुर में करंट की चपेट में आने से सिपाही समेत 4 की मौत, सीएम ने जताया दुःख, अखिलेश बोले- एक्शन ले सरकार

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget