एक्सप्लोरर

यूपी के गाजीपुर में करंट की चपेट में आने से सिपाही समेत 4 की मौत, सीएम ने जताया दुःख, अखिलेश बोले- एक्शन ले सरकार

उत्तर प्रदेश स्थित गाजीपुर में करंट की चपेट में आने से सिपाही समेत चार लोगों की मौत हो गई. गाजीपुर की इस घटना पर एक ओर सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया है तो वहीं अखिलेश यादव ने एक्शन की मांग की है.

Ghazipur News: गाजीपुर जिले के मरदह क्षेत्र में बुधवार को करंट की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी. पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव में आज काशी दास बाबा की पूजा के कार्यक्रम की तैयारी के दौरान खम्भे गाड़े जा रहे थे. उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक खम्भा ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार से छू गया और उसमें करंट आ गया.

तिवारी ने बताया कि करंट लगने से सिपाही रविन्द्र यादव (28), उसके छोटे भाई अभय यादव (24) के अलावा छोटेलाल यादव (35) तथा अमन यादव (20) की भी मौके पर ही मृत्यु हो गई.

उन्होंने बताया कि इस घटना में गम्भीर रूप से घायल अभोरिक यादव (15), संतोष यादव (35) और जीतेंद्र यादव (42) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है. 

इस घटना पर एक ओर जहां मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शोक जताया और अधिकारियों को निर्देश दिए तो वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. 

नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ीं, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में यूपी में केस दर्ज

क्या बोले सीएम योगी और अखिलेश यादव?
सपा चीफ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- उप्र के गाजीपुर में हाइटेंशन लाइन से करंट लगने के कारण 4 लोगों की मौत और अन्य कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना दुखद है. सरकार और बिजली विभाग इसके लिए एक-दूसरे को ज़िम्मेदार न ठहराये बल्कि जाँच बिठाये, इन मौतों के लिए उत्तरदायी लोगों को बर्खास्त करे और मृतकों-घायलों को मुआवज़ा दे.  साथ ही सरकार बार-बार बिजली जाने और 24 घंटे बिजली न आने के ख़िलाफ़ हो रहे धरना-प्रदर्शन का संज्ञान ले. यदि इस सरकार ने बिजली उत्पादन का नया प्लांट लगाया होता या पूर्व में सपा सरकार में बने बिजली घरों को ठीक नेसे चलाया होता और उत्पादन बढ़ाया होता तो प्रदेश की ऐसी बदहाली न होती. सोलर प्लांट की सुध न जाने भाजपा सरकार को कब आयेगी.

उधर, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि सीएम ने जनपद गाजीपुर में करंट लगने के हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

इन सबके बीच राज्य के उर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि गाजीपुर जिले के मरदह थाना अंतर्गत नरवर गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के समय हरा बांस गाड़ने और उसके ऊपर से जा रही हाई टेंशन लाइन से बांस में बिजली उतर जाने के कारण कुछ लोगों की मृत्यु और कुछ लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है.  ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें, परिजनों को संबल दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें. 

मंत्री ने लिखा कि घटना की जानकारी मिलते ही हमने एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, जिलाधिकारी गाजीपुर, जिलाधिकारी मऊ तथा एमडी विद्युत उत्पादन  निगम से बात किया और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद करने का आग्रह किया.  घटना की विस्तृत जांच करके आवश्यक कार्यवाही की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
Border 2 Vs Mardaani 3 BO: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
Embed widget