एक्सप्लोरर

Uttarakhand: चंपावत में किया गया पौराणिक बग्वाल युद्ध का आयोजन, 7 मिनट में 150 लोग हुए घायल

Champawat News: इस साल 7 मिनट चले बग्वाल युद्ध में लगभग 150 रणबाकुर घायल हुए हैं जिनका इलाज मौके पर ही किया गया. वहीं चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

Champawat News: उत्तराखंड के चंपावत जिले के देवीधुरा में स्थित सुप्रसिद्ध माता बाराही धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर पौराणिक पाषाण युद्ध (बग्वाल) का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कौशियारी के साथ मां बाराही धाम पहुंचकर माता की पूजा कर बग्वाल युद्ध देखा. इस दौरान सीएम धामी ने युद्ध खेलने वाले रणबाकुरों का हौसला बढ़ाया. इस साल कुल 7 मिनट तक चले बग्वाल युद्ध में लगभग 150 रणबाकुरे घायल हुए. 

पौराणिक लोक कथाओं के अनुसार पहले इस क्षेत्र में मानव बलि की प्रथा थी, जिसे कालांतर में बदलकर पत्थरों से खेली जाने वाली होली मैं बदल दिया गया. इसे अब पाषाण युद्ध बग्वाल कह कर पुकारा जाता है. यह युद्ध स्थानीय निवासी चार खामों क्रमश चम्याल, गहरवाल, बालिक और लंमगड़ियां खाम के बीच में खेला जाता है. उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अब यह युद्ध फल फूलों जैसे नाशपाती अमरूद आदि से खेला जाता है. यह भी कड़वा सच है कि खेल के उत्साह में खेल खेलने वाले चारों खेमो के योद्धाओं के द्वारा पत्थरों का उपयोग भी हो जाता है. 

7 मिनट चले बग्वाल युद्ध में लगभग 150 लोग घायल

इसका प्रमाण इस बात से मिलता है कि इस साल 7 मिनट चले बग्वाल युद्ध में लगभग 150 रणबाकुर घायल हुए हैं जिनका इलाज मौके पर ही किया गया. वहीं चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. इस वर्ष बग्वाल का आयोजन दोपहर के 2:14 से शुरू किया गया और जो 2:21 तक चला. इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं जाकर घायल रणबाकुरों का हाल जाना.

मीडिया को जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि हम प्रदेश के सभी मंदिरों को मानस खंड मंदिर माला मिशन के तहत विकसित करने का कार्य कर रहे हैं. जल्द ही आप देखेंगे कि चार धाम यात्रा की तरह मानस खंड यात्रा हुआ करेगी.

ये भी पढ़ें: Sonbhadra: अफसरों पर भड़के BJP के पूर्व सांसद, बोले- आदिवासियों को ना भड़काएं वरना अंजाम ठीक नहीं होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर जिला अस्पताल में वीडियो बनाने पर रोक, कार्रवाई की चेतावनी
रामपुर जिला अस्पताल में वीडियो बनाने पर रोक, कार्रवाई की चेतावनी
पीलीभीत में चला बुलडोजर, मेनका गांधी का बनवाया रिक्शा स्टैंड भी ध्वस्त
पीलीभीत में चला बुलडोजर, मेनका गांधी का बनवाया रिक्शा स्टैंड भी ध्वस्त
हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में अज्ञात पर FIR, निष्पक्ष जांच की मांग
हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में अज्ञात पर FIR, निष्पक्ष जांच की मांग
अखिलेश यादव पर AK शर्मा का वार, 'सरकार राजनीतिक गंदगी भी साफ कर रही'
अखिलेश यादव पर AK शर्मा का वार, 'सरकार राजनीतिक गंदगी भी साफ कर रही'

वीडियोज

UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027
PM Modi Gujarat Visit | Sandeep Chaudhary: PM के कार्यक्रम में Gen-Z की भीड़ बदलेगा सत्ता का समीकरण?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
Embed widget