एक्सप्लोरर

नेता प्रतिपक्ष की शपथ लेते ही बीजेपी पर बरसे प्रीतम सिंह, कहा- सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरेंगे

नेता प्रतिपक्ष की शपथ लेते ही प्रीतम सिंह ने अपने तेवर दिखाये हैं. उन्होंने कहा कि, बीजेपी सरकार ने उत्तराखंड के लिए कुछ नहीं किया, केवल मुख्यमंत्री बदले हैं.

देहरादून: इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष का पद खाली चल रहा था, जिसके बाद सोमवार को विधानसभा में प्रीतम सिंह ने विधिवत तौर से नेता प्रतिपक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है. नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद प्रीतम सिंह ने कहा कि, आगामी सत्र में सरकार को घेरने का पूरा रोड मैप तैयार किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की मांगों को भी बल मिल सकेगा. आगामी चुनाव कांग्रेस संयुक्त रूप से लड़ेगी. उन्होंने नेता विपक्ष बनने के बाद उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा को भी साथ लेते हुए कहा कि, करन माहरा को नेता विपक्ष बनना चाहिए था लेकिन पार्टी हाईकमान ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया है जिसकी जिम्मेदारी वो बाखूबी निभाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मीडिया में लगातार सीएम के चेहरे को लेकर कांग्रेस से सवाल हो रहे हैं, ऐसे में प्रीतम सिंह ने भी इशारो इशारों में सीएम बनने की दावेदारी पेश कर दी है.

बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे

वहीं, नेता प्रतिपक्ष का पद ग्रहण करते ही प्रीतम सिंह बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे. प्रीतम सिंह ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, भाजपा सरकार में पिछले साढ़े चार साल में राज्य हित में कोई काम नहीं किया है. प्रदेश की जनता इस सरकार की नीतियों से त्रस्त हो गई. इस सरकार की जनविरोधी नीतियों को सड़क से लेकर सदन तक जोरदार तरीके से उठाया जाएगा. उन्होंने राज्य की बीजेपी सरकार और केंद्र सरकार पर भी कटाक्ष किया. प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड बीजेपी ने मुख्यमंत्री बदलने के सिवा और कुछ काम नहीं किया. उत्तराखंड को बीजेपी के दो रावतों ने बर्बाद किया है, तो वहीं केंद्र सरकार में बैठी दो बैलों की जोड़ी ने देश में महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया है.

बीजेपी ने किया पलटवार

वहीं, नेता प्रतिपक्ष के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कहा कि, कांग्रेस को पहले अपने घर की ओर झांकना चाहिए, क्योंकि नेता प्रतिपक्ष चयन करने में कांग्रेस को एक महीना लग गया और और जब नेता प्रतिपक्ष बनाया गया तो प्रीतम सिंह को अध्यक्ष की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा. नवीन ठाकुर ने कहा कि, जो लोग भाजपा पर इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं, वह पहले खुद बता दें कि विपक्ष के तौर पर उन्होंने कौन से विकास के मुद्दों को जनता के बीच में उठाया है. इतना ही नहीं नवीन ठाकुर ने कहा कि प्रीतम सिंह की अपनी विधानसभा में लोग परेशान हैं, वहां विकास का पहिया पूरी तरह जाम है.

ये भी पढ़ें.

प्रजापति सम्मेलन में कांग्रेस का दांव, लल्लू बोले 'गायत्री प्रजापति जेल में हैं, नहीं दिया सपा ने साथ'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget