एक्सप्लोरर

Prayagraj: हाईकोर्ट के वकीलों की हड़ताल जारी, हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध

प्रयागराज में हाईकोर्ट के वकीलों की हड़ताल जारी है. शिक्षा सेवा अधिकरण की मुख्य बेंच लखनऊ में बनाये जाने को लेकर वकील विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

प्रयागराज: शिक्षा सेवा अधिकरण की प्रधान पीठ लखनऊ में बनाए जाने के विरोध में इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों की हड़ताल आज भी जारी है. हाईकोर्ट के वकील आज भी कोई काम नहीं कर रहे हैं और प्रदर्शन कर अपना विरोध जता रहे हैं. वकीलों ने आज हाईकोर्ट के बाहर की सड़क पर मंच सजा रखा है और यहीं बजरंग बली की तस्वीर के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. वकीलों का कहना है कि, जब उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है तो ऐसे में उनके सामने न्याय के देवता कहे जाने वाले बजरंग बली के सामने गुहार लगाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है.

छुट्टी से वापस लौटेंगे चीफ जस्टिस

वकीलों ने इस मुद्दे को लेकर नौ मार्च को प्रयागराज बंद का भी एलान किया है. वकीलों के इस आंदोलन को अब छात्रों व दूसरे संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है. दूसरी तरफ वकीलों की हड़ताल और न्यायिक कामकाज ठप्प होने की वजह से हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस गोविन्द माथुर अपनी छुट्टियां रद्द कर आज वापस प्रयागराज लौट रहे हैं. वह यहां वकीलों की संस्था बार एसोसिएशन से बातचीत करेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि उनके दखल के बाद कोई न कोई रास्ता ज़रूर निकल सकता है.

मुकदमों की नहीं हो पा रही है सुनवाई

वकीलों की हड़ताल की वजह से वादकारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उनके मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पा रही है और उन्हें मायूस होकर वापस जाना पड़ रहा है. दूसरी तरफ वकीलों का कहना है कि कार्य बहिष्कार का फैसला उन्हें मजबूरी में लेना पड़ा है.

ये भी पढ़ें.

यूपी की इस जेल में लगेंगे बॉडी वार्न कैमरे, बंदी और सिपाहियों की हरकत पर होगी करीबी नजर

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किल या मिलेगी राहत? 26 अक्टूबर को आएगा फैसला!
राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किल या मिलेगी राहत? 26 अक्टूबर को आएगा फैसला!
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों में आमने-सामने की टक्कर, 2 लोगों की मौत
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों में आमने-सामने की टक्कर, 2 लोगों की मौत

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget