एक्सप्लोरर

UP: लखीमपुर मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद आशीष मिश्रा जेल से रिहा, यूपी-दिल्ली में रहने की इजाजत नहीं

Ashish Mishra Released: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के आरोपी आशीष मिश्रा को बुधवार को कुछ शर्तों के साथ ही अंतरिम जमानत दे दी गई थी और इसके बाद बस रिहाई की प्रकिया पूरी की जानी थी.

 Lakhimpur Kheri News: 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) शुक्रवार को जेल से रिहा हो गया है. आशीष मिश्रा केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा (Ajay Kumar Mishra) का बेटा है जिसकी सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने गुरुवार को ही आठ सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर की थी. कोर्ट ने साथ ही जेल से छूटने के बाद एक सप्ताह के भीतर उसे यूपी से बाहर जाने के भी निर्देश दिए थे. बता दें कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी.

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जे के माहेश्वरी ने आशीष मिश्रा को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि आशीष अंतरिम जमानत की अवधि के दौरान न तो उत्तर प्रदेश और न ही दिल्ली में रह सकेगा. पीठ ने कहा कि वह न्याय के हित को आगे बढ़ाने के लिए और एक तरह से 'प्रायोगिक आधार' पर यह फैसला करने के लिए कुछ अंतरिम निर्देश जारी कर रही है. कोर्ट ने कहा कि राज्य और अन्य द्वारा जताई गई आशंकाओं में कोई दम है या नहीं. पीठ ने अपनी संवैधानिक शक्तियों का  इस्तेमाल करते हुए चार आरोपियों - गुरुविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, गुरुप्रीत सिंह और विचित्र सिंह को अंतरिम जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए थे. 

क्या है पूरा मामला
3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया इलाके में हिंसा भड़की थी तब जब वहां किसान प्रदर्शन कर रहे थे. वे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का विरोध कर रेह थे. इस दौरान एक एसयूवी ने चार किसानों को कुचल दिया था जिसमें आशीष मिश्रा भी सवार था. पुलिस ने आशीष मिश्रा सहित 13 लोगों को आरोपी बनाया था और उनके खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था. आशीष मिश्रा ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की थी जिसे खारिज कर दिया गया था. इसके बाद आशीष ने सुप्रीम कोर्ट में इस आदेश को चुनौती दी थी.

ये भी पढ़ें: Ghazipur: नवजात को इंजेक्शन देने की जगह काट दिया उसका अंगूठा, डॉक्टर-कम्पाउंडर पर केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget