एक्सप्लोरर

मेरठ पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में फर्जी तरीके से प्रशिक्षण ले रही थी युवती, गिनती के वक्त खुली पोल

महिला के पास प्रीति पुत्र राजकुमार निवासी जलालपुर बिजनौर और आधार कार्ड मिला है। हवलदार मेजर उतारी सिंह ने महिला के खिलाफ खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

मेरठ, एबीपी गंगा। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में फर्जी तरीके से प्रशिक्षण लेते हुए एक महिला प्रशिक्षु को गिरफ्तार कर लिया गया  है। उसके पास से परिचय पत्र बेल्ट और टोपी समेत अन्य सामग्री बरामद हुई हैं। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के हवलदार मेजर ने मुकदमा दर्ज कराया है। इस प्रकार पुलिस सुरक्षा में सेंध लगा फर्जी तरीके से प्रशिक्षण ले रही महिला के पकड़े जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

यूं हुआ खुलासा

पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में हवलदार मेजर के पद पर तैनात ओतारी सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह महिला प्रशिक्षुओं की गिनती कर रहे थे। 401 प्रशिक्षुओं के स्थान पर 402 प्रशिक्षु मिलीं। उन्होंने दोबारा गिनती की लेकिन संख्या वही मिली। उन्होंने टोली नंबर 12 के कमांडर से बात की तो पता चला कि एक महिला प्रशिक्षु अवकाश के बाद बरेली से प्रशिक्षण पर आई है। बरेली के प्रतिसार निरीक्षक से जानकारी मांगी तो उन्होंने जानकारी होने से मना कर दिया। वार्डन उपनिरीक्षक रंजना वर्मा ने कार्यालय में पता किया तो वहां भी आमद दर्ज नहीं थी।

परिचय पत्र, बेल्ट और टोपी बरामद

तलाशी के दौरान महिला प्रशिक्षु के पास से एक परिचय पत्र, बेल्ट और टोपी समेत अन्य चीजें मिली हैं। महिला के पास प्रीति पुत्र राजकुमार निवासी जलालपुर बिजनौर और आधार कार्ड मिला है। हवलदार मेजर उतारी सिंह ने महिला के खिलाफ खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला को हिरासत में लेकर आशा ज्योति केंद्र में पूछताछ की गई।

सामने आई पुलिस महकमे की लापरवाही

गौरतलब है कि पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में जहां सुरक्षा के मद्देनजर कई चरणों पर छानबीन की जाती है, वहां इस प्रकार कई दिनों से फर्जी प्रशिक्षु का ट्रेनिंग लेना पुलिस सुरक्षा को ही कटघरे में खड़ा करता है। इस बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि इस महिला प्रशिक्षु को ट्रेनिंग दिलाने में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के ही किसी अधिकारी या इंस्टेक्टर का सहयोग हो। महिला प्रशिक्षु से अभी पूछताछ की जा रही है। लेकिन इस पूरे प्रकरण से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह तो लग ही गए साथ ही पुलिस महकमे की घोर लापरवाही भी उजागर हो गई है।

मेरठ पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में फर्जी तरीके से प्रशिक्षण ले रही थी युवती, गिनती के वक्त खुली पोल

पढ़ें- पूरी जानकारी

नहटौर क्षेत्र के गांव जलालपुर असरा निवासी प्रीति प्रजापति पुत्री राजकुमार लखीमपुर खीरी जनपद से भर्ती हुई थी। उसका मेडिकल 18 मई को बिजनौर जनपद में हुआ था। इसके बाद 22 मई को वह लखीमपुर खीरी जनपद में ट्रेनिगं के लिए चली गई। वहां 12 दिन तक ट्रेनिंग करने के बाद इसे बरेली भेज दिया गया। छह से सात दिन तक बरेली के बाद मुरादाबाद भेजा। वहां से एक दिन बाद सीट फुल बताकर पीटीएस सीतापुर भेजा गया था। इस घटना से परिजन सन्न हैं। प्रीति ने पिछले साल बीकॉम की पढ़ाई मोरना डिग्री कालेज से की थी। माना जा रहा है कि किसी दलाल ने भर्ती प्रक्रिया में घुसपैठ कर उसे फर्जी ट्रेनिंग कराई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget