एक्सप्लोरर

नगर निगम की लापरवाही, सीवर की सफाई करने उतरे मजदूर की जहरीली गैस रिसाव से मौत

अयोध्या में नगर निगम की लापरवाही सामने आई है. यहां सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस रिसाव के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई.

अयोध्या: अयोध्या नगर निगम की बड़ी लापरवाही के कारण एक मजदूर की मौत हो गई. सफाई के दौरान जहरीली गैस के रिसाव से सीवर की सफाई कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो लोग जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए थे. जिन्हें आनन-फानन में श्रीराम अस्पताल लाया गया. दो लोग इलाज के बाद होश में आ गए लेकिन एक व्यक्ति की मौत हो गई. अयोध्या नगर निगम और जल निगम की अगुवाई में सीवर सफाई का काम कर रही है कर्मचारी तोशीबा कंपनी के ही बताए जा रहे हैं. मौके पर पहुंचे तोशीबा कंपनी के सुपरवाइजर ने बताया कि घटना के समय मजदूरों ने सेफ्टी गार्ड का इस्तेमाल किया था, जबकि सीवर के अंदर करंट आ रहा था. फिलहाल पुलिस और डॉक्टर का दावा है कि जहरीली गैस के कारण घटना हुई.

एक की मौत दो की हालत बिगड़ी

घटना में दो मजदूर घायल हो गए, जबकि एक मजदूर की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई. घटना में बेहोश हुए धर्मेंद्र सिंह और अजय सिंह श्री राम अस्पताल में इलाज के बाद होश में आ गए, जबकि इलाहाबाद निवासी मनोज सिंह राणा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है. तीनों मजदूरों को बिना किसी सेफ्टी के सीवर टैंक में सफाई के लिए उतारा गया था, जिसमें गैस के रिसाव के बाद मनोज सिंह राणा की हालत बिगड़ने लगी, जिसको देखकर धर्मेंद्र सिंह बचाने के लिए टैंक में उतरे जहां पर रेस्क्यू के दरमियान वह भी बेहोश हो गए. घटना में तीसरा व्यक्ति अजय सिंह बचाने के लिए सीवर में उतरे उनकी भी हालत बिगड़ती देख आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी और मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने तीनों लोगों को निकलवा कर अस्पताल भिजवाया. जहां घटना में शामिल दो की तबीयत इलाज के बाद ठीक हो गई. जबकि मनोज सिंह राणा की मौके पर ही मौत हो गई.

पीड़ित मजदूर ने बताया घटनाक्रम

घटना में शामिल अजय सिंह ने बताया कि बिना सेफ्टी गार्ड के सीवर की सफाई के लिए उतरे थे और सीवर में जहरीली गैस के रिसाव से सबसे पहले मनोज सिंह बेहोश हो गए, उनको बचाने धर्मेंद्र नीचे उतरे और वह भी बेहोश हुए. उसके बाद मैं नीचे उतरा और फिर मुझे होश नहीं रहा. सीवर में जहरीली गैस थी घटना में शामिल मजदूर ने बताया कि नगर निगम में नया घाट क्षेत्र में सीवर की सफाई का काम किया जा रहा था.

तोशीबा कंपनी ने कहा-हमने दी थी सेफ्टी किट

तोशीबा कंपनी के सुपरवाइजर ने बताया कि मजदूरों को सेफ्टी गार्ड दिया गया था और सेफ्टी गार्ड पहन कर के ही वह टैंक में उतरे थे. घटना सीवर में करंट उतरने से घटी है, जबकि घटना में शामिल मजदूर और डॉक्टर का कहना है कि जहरीली गैस के साथ कारण घटना सामने आई.

ये भी पढ़ें.

अयोध्या: मंदिर निर्माण के लिए खुलकर दान दे रहे हैं राम भक्त, हर महीने इतना मिल रहा है चंदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget