एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर में रिश्वत नहीं देने पर पुलिसकर्मियों ने JCB चालक को पीटा, हेड कांस्टेबल निलंबित

UP News: कुशीनगर में ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि रिश्वत नहीं देने पर पुलिसवालों ने जेसीबी चालक से मारपीट की है.

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ग्रामीणों ने पुलिस गंभीर आरोप लगाए हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने जेसीबी के ड्राइवर से पैसों की मांग थी. जब ड्राइवर ने पैसे देने मना कर दिया तो पुलिसवालों ने जेसीबी का पीछा किया और ड्राइवर को नीचे उतारकर बेरहमी के साथ उसकी पिटाई की है. कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने लाठी-डंडे के साथ पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया. जिसका वीडियो भी सामने आया है. 

रिश्वत नहीं देने पर मारपीट का आरोप
बताया जा रहा है कि जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया कला गांव के सिरसिया वीरभान टोला में शुक्रवार को अरमान अंसारी खेत से मिट्टी खुदाई कर जेसीबी लेकर मालिक के घर जा रहा था. जेसीबी चालक के भाई हजरत ने बताया कि थाने की गाड़ी लेकर निकले हेड कांस्टेबल अरविंद गिरी व अन्य पुलिसकर्मी उन्हें रोककर रिश्वत मांगने लगे. चालक ने उनकी मांग पूरी नहीं की और जेसीबी लेकर मालिक विनोद यादव के दरवाजे पर खड़ी कर घर जाने लगे.

गांव वालों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ाया
आरोप है कि पीछे से पहुंचे पुलिसकर्मी उन्हें डंडे से मारने लगे. चीख-पुकार सुनकर अगल-बगल के गांव के लोग जुट गए और विरोध करने लगे. पुलिसकर्मी धौंस जमाने लगे, इससे नाराज गांव वालों ने लाठी डंडों के साथ पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया. लोगों की नाराजगी देख पुलिसकर्मी वहां से भाग गए. पुलिस की पिटाई से गंभीर रूप से घायल चालक को लोग ट्राली से लेकर थाने पहुंचे और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए विरोध प्रदर्शन करने लगे.

एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद गांव के लोग शांत हुए, घायल जेसीबी चालक को एसएचओ ने थाने की गाड़ी से नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र की कोटवा सीएचसी भेजवाया. 

एसपी ने हेड कांस्टेबल को किया निलंबित 
एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि खनन की सूचना पर पुलिस गई थी. पुलिस की गलती है. उसे खुद कार्रवाई न कर खनन विभाग को सूचना देनी चाहिए थी. गांव के लोग चालक को पीटने का आरोप लगा रहे हैं. एसपी धवल जायसवाल ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया. अन्य पुलिस कर्मियों की जांच चल रही है.

ये भी पढ़ें: PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी कल आएंगे वाराणसी के दौरे पर, स्वागत को लेकर सजी काशी, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget