एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में एक बदमाश के पैर में लगी गोली

UP News: कुशीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. अपराधियों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं.

Kushinagar News: कुशीनगर पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है. आज पुलिस की चर्चित बदमाश सूजा पठान उर्फ छोटू से मुठभेड़ हुई. चेकिंग के दौरान रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सूजा पठान उर्फ छोटू के पैर में गोली लगी है. इसके साथ ही उसके दो सहयोगी अतुल चौधरी और सचिन भी गिरफ्तार किए गए हैं.

सूजा पठान उर्फ छोटू पर कप्तानगंज थाने पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. यह थाने का हिस्ट्री शीटर भी है. इसके साथ ही अतुल चौधरी और सचिन पर भी मुकदमें दर्ज हैं. आज गिरफ्तार बदमाश एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं. यह अपना अपराधिक पृष्ठभूमि का दुरुपयोग कर आम जनमानस को डरा-धमकाकर रंगदारी भी वसूलते हैं.

पुलिस काफी समय से कर रही थी बदमाश की तलाश
पुलिस सूजा पठान उर्फ छोटू और अतुल चौधरी का अपराधिक इतिहास के चलते काफी समय से तलाश कर रही थी. इन गुंडों पर बलवा, मारपीट, धमकी और अन्य संगीन धाराओं में कई मुकदमें दर्ज हैं. पुलिस ने बदमाशों के पास से एक बाइक बिना नम्बर प्लेट, 3 अवैध तमंचा 315 बोर, 3 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 4 खोखा कारतूस 315 बोर, 2 मोबाइल फोन बरामद किया है.

बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग
CO अमित सक्सेना ने बताया है कि मुखबिर की सूचना पर कप्तानगंज, अहिरौली और हाटा थाने की पुलिस ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत जांच कर रहे थे. तभी पुलिस को दिखा कि एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आ रहे थे. पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिए. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी है. साथ ही इसके दो अन्य साथी भी गिरफ्तार हुए हैं. इनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी छोटू को गोली लगी है. साथ ही उसके दो अन्य साथी भी गिरफ्तार किए गए हैं. यह अपराधी अपने आपराधिक इतिहास को बताते हुए लोगों से गुंडा टैक्स वसूलते थे. इन सभी अपराधियों की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी.

(अखिलेश तिवारी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: यूपी में अखिलेश यादव ने बदली सियासी चाल, बसपा परेशान! बीजेपी भी टेंशन में?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget