एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, 1 लाख नकदी व अन्य समान बरामद

UP News: साइबर सेल ने अंतरप्रांतीय साइबर गैंग का खुलासा करते हुए 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह लोग भोलेभाले लोगों को निशाना बनाकर ठगी करते थे.

कुशीनगर पुलिस के साइबर सेल ने अंतरप्रांतीय साइबर गैंग का खुलासा करते हुए 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए 5 शातिर साइबर अपराधियों में से 3 जन सेवा केंद्र संचालक हैं, जबकि 2 शातिर चोर हैं. पुलिस ने इनके पास से 1 लाख रुपये नकदी के साथ ही 12 लाख रुपये का सामान बरामद किया है. अपराधियों के पास से विभिन्न कंपनियों के 14 सिम कार्ड, लोगों के 13 आधार कार्ड और 2 बाइक भी मिली है.

अगर आपका मोबाइल चोरी होता है या कहीं गुम हो जाता है तो सबसे पहले आपको अपने सिम कार्ड को Deactivate करने की जरूरत है. इन सिम के सहारे आपका सारा बैंक अकाउंट साइबर गिरोह के सदस्य खाली कर सकते हैं. ऐसे ही एक गिरोह का खुलासा कुशीनगर की साइबर सेल ने किया है.

आरोपियों ने कबूल की ठगी की वारदात

पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों से मोबाइल फोन चुरा लेते थे. इसके बाद जन सेवा केंद्रों के जरिए चुराए गए मोबाइल पर ओटीपी मंगाकर फर्जी आधार कार्ड बनाते थे. इन आधारों के जरिए वे बैंक खातों से रुपये उड़ा देते थे. पकड़े गए आरोपियों ने अब तक लाखों रुपये की ठगी करने की बात कबूल की है. साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है.

भोले-भाले लोगों को बनाते थे निशाना

पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का सरगना बिहार के मुंगेर जिले का रहमतपुर वासा गांव निवासी सूर्या कुमार चौधरी है. इसके साथ ही बिहार के भागलपुर निवासी संजू कुमार चौधरी, कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र निवासी कलाम हुसैन, कप्तानगंज थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद हुसैन और महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक गुप्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. यह सभी शातिर बदमाश हैं. यह भोलेभाले लोगों को अपना निशाना बनाते थे.

कई राज्यों में फैला है इनका नेटवर्क

एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि इस गैंग का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है इस गैंग के सदस्य भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाकर पहले मोबाइल चोरी करते थे फिर उसकी मदद से आधार कार्ड बनाते और फिर आधार कार्ड की मदद से लोगों के खातों से पैसा निकाल लेते थे. पुलिस इस गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी, अखिलेश और तेजस्वी के पोस्टर पर भड़के साक्षी महाराज, विपक्ष को बताया सनातन विरोधी

Input By : अखिलेश तिवारी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
3 बार के BSP विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र नेता के रूप में की थी शुरुआत, ऐसा रहा सफर
3 बार के BSP विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र नेता के रूप में की थी शुरुआत, ऐसा रहा सफर
UP पंचायत चुनाव में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, करेगा कारणों की समीक्षा
UP पंचायत चुनाव में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, करेगा कारणों की समीक्षा
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget