एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक को निरक्षण के दौरान मिली कई खामियां, दिए जांच के आदेश

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में कुशीनगर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निरीक्षण में प्रशासनीक अमला फेल हुआ है. डिप्टी सीएम के निरीक्षण और चौपाल में हर जगह कमियां ही दिखी.

Brijesh Pathak Inspection. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में कुशीनगर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निरीक्षण में प्रशासनीक अमला फेल हुआ है. डिप्टी सीएम के निरीक्षण और चौपाल में हर जगह कमियां ही दिखी. प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में विद्यालय में मिड डे मील बनाने वाला चूल्हा खाली देखकर बीएसए और डीएम की खिंचाई की. दरअसल डिप्टी सीएम को देखने से ही लग गया कि इस चूल्हे पर खाना नही बना है. गैस का बर्नर चालू हालत में नही दिख रहा था. 

शौचालय में पानी नहीं

उसके बाद सामुदायिक शौचालय की टोटी में पानी नही था. पहले डिप्टी सीएम ने खुद जाकर देखा और उसके बाद डीपीआरओ को बुलाकर दिखाया. एक बाथरूम में तो टोटी भी नही लगी थी और जिसमें लगी थी उसमें पानी ही नहीं था. DM और CDO को जांच करने का निर्देश दिया गया है. 

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'हमारी सरकार में माफियाओं की पूजा नहीं होती', आजम खान पर साधा निशाना

इसी कुसम्ही में चौपाल कार्यक्रम में जब जनता से डिप्टी सीएम मिलने पहुंचे तो वहां भी केवल खामियां ही दिखी. जब स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनके काम और आय के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई काम न चलने की जानकारी दी. उसके बाद खुले मंच से डीएम और सीडीओ को स्वयं सहायता समूह के संचालन का निर्देश दिया. डिप्टी सीएम ने मंच से ही मिली कमियों को गिनाते हुए सुधार करने का निर्देश दिया.

बुद्ध के मंदिर में दर्शन

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कुशीनगर जनपद के दो दिवसीय दौरे पर आए यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज पहले भगवान बुद्ध की महापरिणिर्वान मंदिर में जाकर भगवान बुद्ध का दर्शन किया. दर्शन के बाद वह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. समीक्षा बैठक के दौरान ही जब सीएमओ की शिकायत हुई तो जांच का आश्वासन दिया. उसके बाद उन्होंने जिला चिकित्सालय में लगे ऑटोमेटिक जांच मशीन का उद्घाटन किया. 

बृजेश पाठक ने जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर फॉर्मेलिटी पूरी की. वहीं जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक चौपाल में लोगों से बात करने पहुंचे तो सभी योजनाएं हवा हवाई दिखने लगीं. गांव की स्वयं सहायता समूहों में से कोई सक्रीय नही मिला. जब महिलाओं को मंच पर बुलाकर उनके आय के विषय में पूछा तो उन्होंने कहा कोई आय नही हो रही है और कोई योजना भी नही चल रही है. उसके बाद उन्होंने पेंशन योजना के लाभार्थियों से पूछा तो वह भी योजना यहां फेल दिखी. उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को बुलाकर सुधार करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें

Ayodhya News: 'दाल-सब्जी नहीं थी इसलिए दिया चावल और नमक,' वीडियो वायरल होने पर अयोध्या के स्कूल के रसोइया का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी PET 2026: दूसरे दिन भी सख्ती, ब्लूटूथ डिवाइस मिलने से मचा हड़कंप
यूपी PET 2026: दूसरे दिन भी सख्ती, ब्लूटूथ डिवाइस मिलने से मचा हड़कंप
CM योगी बोले- 'जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा'
CM योगी बोले- 'जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा'
CM योगी का ऐलान, UP के हर जिले में बनेगा 'सरदार पटेल इंडस्ट्रियल जोन'
CM योगी का ऐलान, UP के हर जिले में बनेगा 'सरदार पटेल इंडस्ट्रियल जोन'
जयपुर: करवा चौथ पर पत्नी की हत्या, दो दिन तक शव के पास 3 बच्चों संग रहा पति
करवा चौथ पर पत्नी की हत्या, दो दिन तक शव के पास 3 बच्चों संग रहा पति

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
Embed widget