एक्सप्लोरर

Kushinagar: कुशीनगर में समय पर नहीं खुलता सरकारी स्कूल, शिक्षा विभाग ने उठाया ये बड़ा कदम

Kushinagar News: कुशीनगर में पडरौना विकासखंड के बनवीरपुर प्राथमिक विद्यालय का बुरा हाल है. हालत ये है कि स्कूल निर्धारित समय सुबह 7:30 बजे की जगह काफी लेट खुलता है.

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा (Primary School) को उच्चस्तरीय बनाने के लिए कई कोशिशें की जा रही हैं लेकिन कुशीनगर में प्राथमिक शिक्षा पटरी से उतरती हुई नजर आ रही है. हालत ये है कि जिले कई ऐसे स्कूल हैं जहां गेट निर्धारित समय से घंटेभर बाद खोला जा रहा है. पडरौना (Padrauna) विकासखंड के बनवीरपुर प्राथमिक विद्यालय का हाल आप देखेंगे तो दंग रह जाएंगे. विद्यालय खुलने का निर्धारित समय सुबह 7:30 बजे का है लेकिन विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापक ही 7:57 मिनट पर गेट का ताला खोलने पहुंच रहे हैं.
 
कुशीनगर के सरकारी स्कूल हाल
स्कूल के खुलने का ये हाल होगा तो शिक्षा कैसी होगी इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं. सवाल ये है कि जब विद्यालय समय से नहीं खुलेंगे और शिक्षक निर्धारित समय से विद्यालय नहीं पहुंचेंगे तो प्राथमिक शिक्षा में सुधार कैसे होगा. बनवीरपुर प्राथमिक विद्यालय 7.30 बजे की बजाय 7.57 मिनट पर खुला है. इसके बाद की कहानी तो और भी दिलचस्प है इस विद्यालय में कुल चार अध्यापक और एक शिक्षामित्र तैनात हैं. लेकिन 8 बजे तक सिर्फ एक अध्यापक ही उपस्थित थे. ताला खुलते ही लगभग आधा दर्जन बच्चे भी स्कूल आ गए. जिसके बाद टीचर महोदय तबियत खराब होने का बहाना बनाकर खांसने लगे. वहीं दूसरी तरफ फील्ड में जांच करने की बजाए ऑफिस में बैठे बेसिक शिक्षा अधिकारी जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिला रहे हैं.
 
टाइम पर नहीं खुलते स्कूल
प्राथमिक शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए सरकार अरबों रुपए खर्च कर रही है लेकिन शिक्षकों की लापरवाही से सरकार की मंशा विफल हो रही है. कुशीनगर में तो स्कूल ही टाइम पर नहीं खुल रहे हैं. इन अध्यापकों को ना तो सरकार का डर है और ना ही विभागीय अधिकारियों की जांच का डर है. क्योंकि जिले के अधिकारी स्कूल जांच में कभी निकलते ही नही हैं. इस बारे में जब एडी बेसिक सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी. 
 
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कही कार्रवाई की बात
सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्कूल के खुलने का समय सुबह 7.30 बजे का है, सभी शिक्षा अधिकारियो को, शिक्षकों को निर्देश भी दिया गया है. प्रधानाध्यपको को निर्देश है कि समय से स्कूल पहुंचे और पूरे समय स्कूल में रहकर शिक्षण का कार्य करें. इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी और त्वरीत कार्रवाई की जाएगी. जहां से भी ऐसी शिकायतें मिलेंगी उन पर कार्रवाई की जाएगी. 
 
ये भी पढ़ें-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget