एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर में विदेश में जॉब दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, बेरोजगारों को ऐसे जाल में फंसाया

Kushinagar News: कुशीनगर जिले से ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रूपये की ठगी की गई है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी.

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से विदेश में काम दिलाने के बहाने ठगी का मामला सामने आया है. एक टेक्निकल इंस्टीट्यूट के द्वारा करीब सौ बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई है. इन भोलेभाले बेरोजगारो को काम दिलाने के बहाने किसी से 60 हजार, किसी से 70 हजार रुपये लेकर हांगकांग, मिश्र,दक्षिण अफ्रीका, दुबई, कतर और उज्बेकिस्तान भेजने के नाम पर ठगी कर लिया गया है.

करीब 100 की संख्या में बेरोजगार युवक और उनके परिजन आज पडरौना कोतवाली पहुंचे. कोतवाली पहुंच कर पुलिस को बताया कि शहर से सटे रामकोला रोड पर भारत टेक्निकल इंस्टिट्यूट के नाम पर कार्यालय खोलकर विदेश भेजने का काम करता है. विदेश जाने के चक्कर मे हम लोग उसके चंगुल में फंस गए. अब हमलोग फंसकर कुशीनगर सहित गोरखपुर, बलिया, देवरिया, बिहार प बंगाल तक के करीब 100 लोग 60-70 लाख रुपये गंवा चुके हैं. 

इंस्टिट्यूट में लटका मिला ताला 
जिस कार्यालय के पते से उन्हें रसीद काटी गई थी, वह कार्यालय भी बंद मिला. फरियादियों ने बताया कि रुपये लेने वाले कबूतरवाज अपना कार्यालय बंद कर भाग चुके हैं. सूचना पर पुलिस उस स्थान पर पहुंची, जहां यह कार्यालय संचालित हो रहा था. वहां इंस्टिट्यूट में ताला बंद होने के कारण कोई कार्रवाई नही कर पा रही है. अब ये बेरोजगार अपने पासपोर्ट और रुपये के लिए दर दर भटक रहे है. ठगी के शिकार हुए युवको ने एबीपी पर अपने पीड़ा को बताया.

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी 
कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के विजय राजभर बताते है कि प्रचार के माध्यम से पता चला कि भारत टेक्निकल इंस्टीट्यूट दुबई में काम सेंटरिंग का दिलाया रहा है, 70 हजार लगेंगे काम के चक्कर में पैसा और पासपोर्ट जमा कर दिया और इस संस्था के द्वारा फर्जी टिकेट और फर्जी वीजा दे दिया गया दिल्ली में पता चला को ये टिकेट और वीजा फर्जी है. वहां से वापस आकर पैसे के लिए थानों के चक्कर लगा रहे है.

कुशीनगर जिले के जबही परसौनी निवासी नौकरी नही मिलने पर अपनी और अपने परिवार की जीविका चलाने के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार देख कर अपने पत्नी की जेवर को गिरवी रखकर विदेश जाने के लिए रूपते इस फर्जी संस्थान में जमा किये और वे फर्जी वीजा और टिकेट दे दिया , दिल्ली जाने पर पता चला कि इनके साथ फर्जी हो गया और ये अपने पैसे के लिए थानों के चक्कर लगा रहे है.

पश्चिम बंगाल के रहने वाले विमल मंडल ने बताया कि वे फेसबुक और यूट्यूब पर प्रचार देखकर काम करने के लिए विदेश जाना चाहते थे. वे इन कबूतरबाजों के चंगुल में फंस कर ब्याज पर रुपये लेकर अपना पासपोर्ट जमा किये और वे ठगी के शिकार हो गए और अब 1200 किमी की दूरी पर पैसे के लिए थाने का चक्कर लगा रहे है.

फेसबुक पर देखा था विज्ञापन 
इसी तरह बिहार के रहने वाले राजेश बताते है कि उन्होंने फेसबुक पर विज्ञापन देखकर आवेदन किया और पत्नी का गहना गिरवी रख बच्चो के भरण पोषण के लिए विदेश में काम करने के लिए तैयारी किये थे और ऑन लाइन रुपये भी दिए और कबूतर बाजो ने इनको भी ठगी का शिकार बना लिया अब दर दर भटकने को मजबूर है.

एसपी ने जांच के लिए गठित की टीम 
इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल का कहना है कि पिछले एक वर्ष में हमने कबूतरबाजों के ऊपर 53 मुकदमे किये है कार्रवाई हो रही है. इस प्रकरण में भी मुकदमा लिखा गया है जल्द ही कबूतर बाजो पर कार्रवाई होगी, टीम भी गठित कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: हरिद्वार में शीत लहर और घने कोहरे का कहर, हर की पौड़ी और अन्य घाटों पर छाया रहा सन्नाटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के निर्वाचन अधिकारी को हुआ गलती का एहसास! अपने ही बयान पर मांगी माफी
UP के निर्वाचन अधिकारी को हुआ गलती का एहसास! अपने ही बयान पर मांगी माफी
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget