एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather Update: हरिद्वार में शीत लहर और घने कोहरे का कहर, हर की पौड़ी और अन्य घाटों पर छाया रहा सन्नाटा

Haridwar News: हरिद्वार में ठंड और कोहरे ने जन जीवन बुरी तरह अस्त - व्यस्त कर दिया है. लोगों को अभी ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. डीएम ने ठंड से बचाव के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है.

Haridwar Weather News: उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है. धर्मनगरी हरिद्वार में भी ठंड ने लोगों को जमकर परेशान किया है. शीतलहर औऱ घने कोहरे की वजह से जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है. आसमानों में दिन-भर बादलों का डेरा रहता है. शुक्रवार को भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली, दिन भर आसमानों में बादल छाए रहे.

हरिद्वार में ठंड का असर अब यातायात व्यवस्थाओं पर भी पड़ने लगा है. भारी ठंड के चलते सड़कों पर भी आवाजाही बेहद कम रही. दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की संख्या भी बेहद कम रही, जिसके चलते यात्रियों और स्नानार्थियों से गुलजार रहने वाली हर की पौड़ी और अन्य घाटों पर सन्नाटा छाया रहा.

अलाव का ले रहें सहारा
इसके अलावा लोग जगह-जगह अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते दिखे. सड़कों और घाटों पर रहने वाले बेघरों और बाहर से आने वाले यात्रियों को सर्दी से बचाने के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा हरिद्वार में बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, शिवमूर्ति, ललतारौ पुल, पोस्ट ऑफिस, हाथी पुल रैन बसेरा पुरुष, हाथी पुल रैन बसेरा महिला, रैन बसेरा अलकनंदा घाट, भीमगौड़ा बैरियर, हर की पौड़ी, सुभाष घाट, मालवीय द्वीप, मनसादेवी उड़न खटोल, पुरुषार्थी मार्केट, चण्डी घाट चौराहा, नाई घाट, सप्तऋषि, दुधाधारी चौक भूपतवाला, भारत माता मंदिर, शांतिकुंज, प्रेसक्लब हरिद्वार, डामकोठी गेट, मनसादेवी सीढ़ी मार्ग, चद्राचार्य चौक, रानीपुर हरिद्वार, रेलवे स्टेशन ज्वालापुर, जटवाड़ा पुल, हरिलोक कॉलोनी, शारदा नगर रेलवे फाटक, शंकराचार्य चौक, आर्यनगर चौक, बंगाली मोड़ कनखल, झंडा चौक, देश रक्षक कनखल, सतीघाट कनखल और सिंहद्वार सहित दर्जनों स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गयी है.

डीएम ने अधिकारियों को जारी किये निर्देश
हरिद्वार में ठंड के भीषण प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन भी सक्रिय नजर आ रहा है. जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने ठंड से बचाव के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं. धीराज सिंह गर्बयाल ने अधिकारियों को आवश्यकतानुसार अलाव जलाने और निराश्रितों व बेघरों को कंबल वितरित करने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा में आए अतिथियों को भेंट की जाएगी राम जन्मभूमि की मिट्टी, PM मोदी के लिए ये खास उपहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget