एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर में करंट के चपेट में आने से पांच लोग झुलसे, तीन की हालात गंभीर

UP News: कुशीनगर में पांच लोग हाई टेंशन तार के चपेट में आ गए. यह घटना गन्ना लदी ट्राली को खेत से सड़क की ओर धक्का देते समय हुआ. जिसमें 2 लोगों की हालात ठीक वही 3 की हालात गंभीर हैं.

Kushinagar News: कुशीनगर जिले के कप्तानगंज क्षेत्र अंतर्गत हाई टेंशन तार में गन्ना लदी ट्राली टकराने से पांच लोग करंट की चपेट में आ गए. हादसे के बाद खेत में अफरा तफरी मच गई. करंट लगने से अचेत हुए लोगों को सीएचसी पर लोग ले गए,जहां तीन की हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है, जबकि दो की हालत ठीक बताई जा रही है. खेत से ट्राली को सड़क पर चढाने के दौरान धक्का देते समय हादसा हुआ.

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बसहिया उर्फ कप्तानगंज गांव के टोला बभनौली के पूर्व प्रधान भगवत गुप्ता के खेत में ट्राली पर सोमवार को गन्ना लादा गया. खेत से सड़क पर चढ़ने के दौरान ट्राली-ट्रैक्टर को भगवत गुप्ता,चौथी प्रसाद, बृझन प्रसाद, श्याम बदन,लाल बचन धक्का दे रहे थे. सड़क के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार से गन्ना लदी ट्राली टकरा गई. 

पांच लोग करेंट के चपेट में
करंट लगने से पांच लोग इसके चपेट में गए. लोग शोर मचाते हुए दौड़े और उपकेंद्र पर इसकी जानकारी दी. तत्काल बिजली सप्लाई बंद कर दी गई. जमीन पर गिरे करंट की चपेट में आने वालों को सीएचसी पर लेकर पहुंचे. डॉक्टर ने पूर्व प्रधान भगवत गुप्ता, लाल बच्चन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया, जबकि चौथी प्रसाद, बृझन प्रसाद और श्याम बदन की हालत गंभीर बताकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद मौके पर जुटे लोग आक्रोशित हो गए और बिजली निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे. 

तार के ढीले होने से हुआ हादसा
गांव वालों का कहना है कि जिस हाई टेंशन तार से गन्ना लदी ट्राली टकराई है. वह तार काफी नीचे है. इसकी शिकायत कई बार बिजली निगम एसडीओ और जेई से शिकायत किया गया गया है. बावजूद ढीले तार को अभी तक ठीक नहीं किया गया. बिजली निगम के एसडीओ सुनील कुमार पाल ने बताया कि करंट से पांच लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है. ढीले तार को ठीक करा दिया जाएगा. इसके लिए जेई को निर्देश दे दिया गया है. साथ ही जिलाधिकारी के आदेश को ट्रैक्टर ट्राली वाले ठेंगा दिखा रहे है. आये दिन ट्रॉलियों पर ओभर लोड गन्ना लादकर दुर्घटना को दावत दे रहे है.

ये भी पढ़ें: Basti Crime News: बस्ती जिले में एक दिन में तीन शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget