एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर में आकाशीय बिजली का कहर, अलग-अलग घटनाओं में पांच साल के मासूम समेत 5 की मौत, 3 झुलसे

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रविवार को अलग-अलग बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई. इनमें एक पांच साल का मासूम भी शामिल है.

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (Kushinagar) में अलग-अलग क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं और एक पांच साल का मासूम भी शामिल हैं. जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए है. घटना के समय बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, जबकि बिजली की चपेट में आईं तीन महिलाएं उस समय गांव से बाहर बकरियां चरा रही थीं. रविवार को तकरीबन तीन बजे के बाद हल्की बारिश के दौरान यह घटना हुई है.

कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र के छपरा दलराज गांव के निवासी अवधेश पासवान का 17 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार बाकखास गांव के पास गंडक नदी में अपने तीन साथियों के साथ नहा रहा था, इसी बीच मिथलेश पर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य साथी आकाशीय बिजली के चपेट में आकर झुलस गये. जिनका सीएचसी में इलाज चल रहा है.

बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत

दूसरी घटना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पचफेड़ा गांव में हुई, जहां, खास टोला निवासी भान की 55 वर्षीय पत्नी मंजू, लोरिक की 60 वर्षीय पत्नी सुभावती और अनवर की 50 वर्षीय पत्नी हदीशुन रोजाना की तरह बकरियां चराने गई थीं. दोपहर तीन बजे के बाद बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए तीनों महिलाएं एक साथ घर की ओर भागने लगीं. तभी तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई. तीनों महिलाएं झुलसकर चीखने-चिल्लाने लगीं. इस बीच कुछ दूर पर खेत से लौट रहे लोग वहां भागकर पहुंचे और अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

पांच साल का मासूम भी आया चपेट में

तीसरी घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में हुई, जहां रहने वाले विवेक विश्वकर्मा का पांच साल का बेटा अपने घर के बाहर खेल रहा था. दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और वो गंभीर रूप से झुलस गया. परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कप्तानगंज सीएचसी पर पहुंचे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की. इस दौरान डीएम ने कहा कि घायलों का समुचित इलाज कराया जाएगा. जनपद में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों को समुचित उपचार के लिए निर्देशित किया है. 

सपा सांसद शफीकुर्रहमान की सलाह मायावती और ओवैसी ने मानी तो UP में बदल जाएगी तस्वीर? BJP की बढ़ सकती है परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल; कर दिया ये काम
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Embed widget