एक्सप्लोरर

Kotdwar News: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने किया अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन, मिलेगा ये बड़ा फायदा

Uttarakhand News: विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, टिंकरिंग लैब से बच्चों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित की अवधारणाओं को समझने और उपकरणों के साथ काम करने का मौका मिलेगा.

Uttarakhand News: छात्रों की रचनात्मक और सृजनात्मक प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने के लिए रविवार को उत्तराखंड के कोटद्वार (Kotdwar) में कलालघाटी स्थित एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब (Atal Tinkering Lab) के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया. लैब का उद्घाटन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष (Uttarakhand Assembly Speaker) ऋतु खंडूरी भूषण (Ritu Khanduri Bhushan) ने विधिवत रिबन काटकर किया. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि टिंकरिंग लैब बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी.

क्या है इसका मकसद
बता दें कि अटल टिंकरिंग लैब भारत सरकार की ओर से देश की शिक्षा व्यवस्था में पेराडाइम शिफ्ट लाने के उद्देश्य से लांच की गई है ताकि छात्र-छात्राओं को अविष्कार, नए विचार और वैज्ञानिक पहलुओं पर बढ़ावा दिया जा सके. इस लैब के जरिए 3डी प्रिटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के नए तरीकों से छात्र-छात्राओं को रूबरू होने का मौका मिलेगा. 

तकनीक से जुड़ेंगे छात्र
लैब के जरिए छात्र छात्राओं को प्राथमिक शिक्षा के दौरान ही तकनीक के आधुनिकतम प्रारूप से जुड़ने का मौका आसानी से मिल सकेगा. अटल टिंकरिंग लैब को स्थापित करने का सुझाव भारत के नीति आयोग ने केंद्र सरकार को दिया था जिसके बाद इस लैब को देशभर के स्कूलों में पहुंचाने का काम किया जा रहा है ताकि बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के दौरान ही तकनीकी रूप से मजबूत किया जा सके.

Shrikant Tyagi Case: नोएडा सोसाइटी में बवाल पर एक्शन, थाना फेस टू प्रभारी सस्पेंड, गालीबाज श्रीकांत पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट

क्या कहा विधानसभा अध्यक्ष ने 
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि, कोटद्वार क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में बहुत सी प्रतिभा छिपी हुई है और उनमें अविष्कार करने का जुनून भी है. अब टिंकरिंग लैब की उपलब्धता होने पर बच्चों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित की अवधारणाओं को समझने के लिए उपकरणों और उपकरणों के साथ काम करने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि आज विज्ञान का युग है और हमें वैज्ञानिक सोच के साथ शिक्षा पद्धति को गति प्रदान करनी होगी. अटल टिंकरिंग लैब निश्चित ही विद्यार्थियों की शिक्षा में नई क्रांति लाएगी. केंद्र सरकार द्वारा अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) के तहत एटीएल को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देश में दस लाख बच्चों को नवप्रवर्तक के रूप में विकसित करना है.

UP Weather Update: यूपी के इन 14 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, जानें- आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget